फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Private industrial park will be established in the district

Bhadohi News: जिले में स्थापित होगा निजी औद्योगिक पार्क

Thu, 23 Mar 2023 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Mar 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Private industrial park will be established in the district
ज्ञानपुर। जिले में निजी औद्योगिक पार्क की स्थापना की कवायद शुरू हो गई है। जिला उद्योग एवं प्रोत्साहन विभाग ने इसके लिए आवेदन मांगा है। जमीन मिलते ही निर्माण शुरू होगा। इससे जिले में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। नई निवेश नीति में सरकार ने निजी औद्योगिक पार्कों के विकास को मंजूरी दी है। अब 10 से 50 एकड़ भूमि में भी निजी औद्योगिक पार्क विकसित किए जा सकते हैं। इसके लिए कई तरह की छूट का प्रावधान भी किया है। जिसके चलते जिले के उद्यमी इस ओर आकर्षित हुए और पार्क के लिए भूमि की तलाश में जुट गए हैं। औद्योगिक पार्क में चहारदीवारी, सीसी रोड, नाली, कलवर्ट, बिजली, पेयजल व सीवेज का विकास करने की भी जिम्मेदारी निजी प्रवर्तक की ही होगी, हालांकि इसमें करीब 90 फीसदी तक सरकार अनुदान देगी। पहले तीन साल तक निजी प्रवर्तक से एक फीसदी का साधारण ब्याज लिया जाएगा। जबकि चौथे साल से ब्याज दर छह फीसदी सालाना होगी। उपायुक्त उद्योग उमेश वर्मा ने कहा कि 10 एकड़ से अधिक जमीन और वह उस जमीन का मालिकाना हक रखने वाले जिला उद्योग केंद्र में आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए विभाग की ओर से शर्त रखी गई है कि यह जमीन पुश्तैनी होने के साथ खसरा खतौनी में अपडेट होनी चाहिए। निजी औद्योगिक पार्क विकसित करने के लिए आवेदन के बाद उद्योग विभाग के अधिकारी जमीन का निरीक्षण और परीक्षण करेंगे। जमीन की लोकेशन, आवागमन की कनेक्टिविटी आदि मापदंडों को परखा जाएगा। इसके बाद जमीन पर ले-आउट के अनुसार सुनियोजित तरीके से भूखंड काटे जाएंगे। इस संबंध में सरकारी मानकों के मुताबिक ही नक्शा पास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि औद्योगिक पार्क की भूमि खरीदने पर स्टांप पर 100 फीसदी छूट का प्रावधान है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन

नई निवेश नीति में निजी औद्योगिक पार्क विकसित करने की योजना काफी आकर्षक है। जिले के उद्यमी इसे लेकर उत्साहित हैं। इसके लिए भूमि की तलाश की जा रही है।- उमेश वर्मा, उपायुक्त उद्योग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed