{"_id":"68b1f8cf5ab50d2bfe099ce4","slug":"principals-of-38-government-secondary-schools-will-get-tablets-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-131021-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: 38 राजकीय माध्यमिक स्कूलों के प्रधानाचार्यों को मिलेगा टैबलेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: 38 राजकीय माध्यमिक स्कूलों के प्रधानाचार्यों को मिलेगा टैबलेट
विज्ञापन
ज्ञानपुर। विद्यालयों की सुचारु रूप से मॉनीटरिंग करने और पठन-पाठन में सहयोग के लिए जिले के 38 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों को एक-एक टैबलेट उपलब्ध कराया जाएगा।
यह टैबलेट प्रधानाचार्य के पास रहेगा। इसका उपयोग विद्यालय के अकादमिक कार्यों के लिए ही किया जाएगा। एक से दो दिन में डीआईओएस कार्यालय में यह टैबलेट आ जाएगा, जिसके बाद विद्यालयों को दिया जाएगा।
जिले में 33 राजकीय हाईस्कूल और पांच इंटरमीडिएट कॉलेज संचालित होते हैं। इनमें करीब चार हजार छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। स्कूलों में पठन-पाठन बेहतर करने के लिए लैब समेत अन्य सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। समग्र शिक्षा अभियान के तहत विद्यालयों में अब टैबलेट दिए जाएंगे।
विज्ञापन
परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों की तर्ज पर इन विद्यालयों में भी आनलाइन शिक्षा को बढ़ावा दिया जाएगा।
वहीं योजनाओं की आनलाइन माध्यम से त्वरित समीक्षा भी की जा सकेगी। माध्यमिक शिक्षा विभाग इसके लिए अलग-अलग एप तैयार करेगा। उसके माध्यम से रोचक ढंग से पढ़ाया जाएगा।
वहीं विद्या समीक्षा केंद्र की मदद से आनलाइन निगरानी बढ़ाई जाएगी। विभाग के अधिकारी आनलाइन माध्यम से प्रधानाचार्यों के साथ बैठक कर सकेंगे और योजनाओं की प्रगति की आसानी से समीक्षा की जाएगी।
जिला समन्वयक प्रदीप पांडेय ने बताया कि पीएम श्री विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज को छोड़कर शेष 38 राजकीय माध्यमिक और इंटर कॉलेजों में एक-एक टैबलेट भेजा जाएगा। इसके माध्यम से प्रधानाचार्य सभी आनलाइन कार्य कर सकेंगे।