{"_id":"61d1f57e046d250a4340e579","slug":"principal-s-son-threatens-secretary-audio-goes-viral-bhadohi-news-vns6313954163","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिव को प्रधान पुत्र की धमकी, आडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सचिव को प्रधान पुत्र की धमकी, आडियो वायरल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपीगंज थाना क्षेत्र के पूरे विश्वनाथ गांव के ग्राम पंचायत अधिकारी गुरू दयाल गुप्ता को धमकी देने का आडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसमें प्रधान पुत्र काम कराने के बाद पैसा न भेजने पर उन्हे जमीन में गाड़ने की धमकी दिया है। इसको लेकर विभाग में खलबली मच गई है।
ग्राम पंचायत अधिकारी ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि एक जनवरी को दोपहर 1.13 बजे वह अपने कार्यक्षेत्र कलीपुर से ज्ञानपुर ब्लॉक कार्यालय पहुंचा था। तभी पूरे विश्वनाथ गांव के प्रधान फूलचंद्र गौतम के पुत्र कमलेश कुमार और अरविंद कुमार ने उनकी मोबाइल पर फोन किया। बातचीत के दौरान प्रधान पुत्र के साथ उसके मित्र ने गाली देना शुरू किया। साथ ही उसे जिंदा दफनाने की धमकी दिए जिससे वह भयभीत होकर काम करने से डर रहे हैं। सचिव ने धमकाने वालों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दिया। तहरीर के साथ धमकी भरा आडियों पर पुलिस को सौपा। कोतवाली प्रभारी अभिनव वर्मा ने कहा कि तहरीर की जांच चल रही है। जल्द ही जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।