फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Principal found missing without leave, salary stopped

बिना अवकाश गायब मिले प्रधानाध्यापक, वेतन रोका

Tue, 26 Apr 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Principal found missing without leave, salary stopped
प्राथमिक विद्यालय मोढ़ में एमडीएम देखते बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह। संवाद - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर/मोढ़। बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने मंगलवार को भदोही और सुरियावां ब्लॉक के छह विद्यालयों का निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय उमरी में बिना सूचना के हेडमास्टर अनुपस्थित मिले। उनका वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया। स्कूल में शैक्षिक गुणवत्ता ठीक मिली।
विज्ञापन

सुरियावां ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय मोढ़ में बीएसए ने एमडीएम, दिव्यांग शौचालय, हैंडपंप, भवन, डायरी, शिक्षकों की उपस्थिति, रैंप, टीएलएम और पठन-पाठन को देखा। जांच में सब कुछ ठीक मिला। इस मौके पर श्यामजी दूबे, अरविंद मौर्य आदि रहे। प्राथमिक विद्यालय रड़ई में साफ-सफाई और बच्चों के शिक्षण में सुधार के लिए निर्देश दिया। स्कूल की टूटी बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए ग्राम प्रधान से बात की। प्राथमिक विद्यालय कटरा और ठकुरा में बच्चों का नामांकन कराया और एमडीएम की गुणवत्ता देखी। प्राथमिक विद्यालय उमरी प्रथम और द्वितीय का निरीक्षण किया। साफ-सफाई और शैक्षिक गुणवत्ता ठीक मिली, लेकिन हेडमास्टर बिना सूचना के अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed