{"_id":"620fe29afef1ac1a5b59c2bd","slug":"presiding-will-get-election-bag-1515-bags-are-being-ready-bhadohi-news-vns6392883110","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीठासीन को मिलेगा चुनावी बस्ता, 1515 बैग हो रहा तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीठासीन को मिलेगा चुनावी बस्ता, 1515 बैग हो रहा तैयार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। जिले की तीनों विधानसभाओं में मतदान करने वाले पीठासीन अधिकारियों के बस्ते में 125 चुनाव सामग्री और 25 से अधिक मेडिकल किट शामिल रहेगा। 1375 बूथों संग 10 फीसदी अतिरिक्त को मिलाकर 1515 बैग तैयार किया जा रहा है। जिला पंचायत कार्यालय में क़ृषि विभाग संग कई विभागों के कर्मचारी चुनावी बस्ता तैयार करने में जुटे हैं।
जिले में सातवें चरण में सात मार्च को मतदान होना है। तीनों विधानसभा का नामांकन खत्म हो चुका है। 21 फरवरी को नाम वापसी के साथ ही प्रत्याशियों की तस्वीर साफ हो जाएगी। चुनाव ड्यूटी में लगने वाले पीठासीन अधिकारियों को बूथों पर जाते समय बस्ता दिया जाएगा। जिसमें माचिस, पेंसिल, रबर, गोंद, रबर स्टांप और मोहर, सूई, सेलो टेप, धागा, कार्बन सहित कुल 125 सामग्री शामिल रहेगी। बैग को तैयार करने के लिए 30 से अधिक कर्मचारी सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक लगे हुए हैं। नोडल अधिकारी अरविंद सिंह ने बताया कि मतदान से एक सप्ताह पूर्व चुनाव सामग्री का बस्ता तैयार हो जाएगा। 1375 बूथों संग 140 अतिरिक्त बस्ता बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण काल होने के कारण अबकी बार मेडिकल किट में जरूरी सामानों की संख्या भी बढ़ गई है।