फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Prerna canteen will open in the district hospital, free food will be available

Bhadohi News: जिला अस्पताल में खुलेगी प्रेरणा कैंटीन, मिलेगा निशुल्क भोजन

Fri, 03 Nov 2023 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Nov 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Prerna canteen will open in the district hospital, free food will be available
दो से ढाई लाख लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने वाले महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय में दिन प्रतिदन सुविधाएं बढ़ रही हैं। अब चिकित्सालय में प्रेरणा कैंटीन खोली जाएगी। इसका प्रस्ताव अस्पताल प्रशासन की तरफ से तैयार किया गया है। सुविधा शुरू होने पर यहां भर्ती सभी मरीजों को निशुल्क भोजन दिया जाएगा। अभी तक अस्पताल में सिर्फ गर्भवती महिलाओं को प्रसव के बाद भोजन, नाश्ता मिलते हैं।
विज्ञापन


ज्ञानपुर नगर में स्थित जिला चिकित्सालय में प्रतिदिन 1000 से 1100 मरीजों की ओपीडी होती है। इसके अलावा इमरजेंसी में गंभीर बीमारी से ग्रसित 50-60 मरीज भर्ती होते हैं। इसमें पांच से आठ मरीज रात में रुकते हैं। गंभीर रूप से पीड़ित मरीजों को वाराणसी, प्रयागराज के लिए रेफर भी कर दिया जाता है। मरीजों को रात में भोजन के लिए आसपास के हाेटलों पर जाना होता है या घर से भोजन मंगाते हैं लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अस्पताल प्रशासन ने चिकित्सालय परिसर में प्रेरणा कैंटीन खोलने का प्रस्ताव तैयार किया है। इसे जल्द ही शासन को भेजा जाएगा। स्वीकृति मिलने के बाद कैंटीन खोली जाएगी। कैंटीन में मरीज को निशुल्क तो तीमारदारों को डिस्काउंट रेट पर भोजन व नाश्ता दिया जाएगा। सीएमएस डाॅ. राजेंद्र कुमार ने बताया कि प्ररेणा कैंटीन खोलने की कवायद चल रही है। इसकी सौगात नए साल पर मरीजों व तीमरदारों का मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed