फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   PRD union demanded duty by sending leaflet to DM

डीएम को पत्रक भेज पीआरडी संघ ने मांगी ड्यूटी

Wed, 06 May 2020 09:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
PRD union demanded duty by sending leaflet to DM
ज्ञानपुर। प्रांतीय रक्षक दल संघ के बैनर तले जिलाध्यक्ष घनश्याम ने बुधवार को पत्रक जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद को भेजकर ड्यूटी की मांग की गई। आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारियों की अनदेखी से लगभग 313 जवानों को ड्यूटी न दिए जाने से भुखमरी का संकट झेलना पड़ रहा है। कार्यरत 404 जवानों में से मात्र 87 लोगों को ही ड्यूटी देकर विभाग कोरम पूरा कर रहे हैं। जबकि वर्तमान स्थिति कोरोना वायरस की महामारी को लेकर चल रहे लॉकडाउन में बाहरी क्षेत्र से आने वालों के लिए बने क्वारंटीन, सेल्टर होम, आइसोलेशन वार्डों पर सुरक्षा की आवश्यकता है, लेकिन जवानों के साथ विभाग उपेक्षा कर रहा है।
विज्ञापन

युवा कल्याण अधिकारी दिनेश त्रिपाठी का कहना रहा कि पुलिस प्रशासन की विशेष मांग पर जवानों को जगह-जगह तैनाती दी जाती है। जनपद में कुल जवानों की संख्या 800 है, जिसमें क्रियाशील 404 हैं और अब तक शासन के निर्देश पर 15 जवान यातायात और 27 जवान महिला थाना समेत अन्य स्थानों पर कार्यरत भी हैं। शेष बच रहे जवानों को दो-दो माह पर बदल कर नई तैनाती दी जाती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed