{"_id":"61d1aa567c126454dd447296","slug":"pradhan-son-threat-to-secretary-said-if-you-did-not-transfer-funds-will-bury-in-ground-in-bhadohi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सचिव को धमकी: फोन पर बोला प्रधान का बेटा- काम कराने के बाद पैसा न भेजा तो जमीन में गाड़ दूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सचिव को धमकी: फोन पर बोला प्रधान का बेटा- काम कराने के बाद पैसा न भेजा तो जमीन में गाड़ दूंगा
Sun, 02 Jan 2022 07:06 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 02 Jan 2022 07:06 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही जिले के गोपीगंज थाना क्षेत्र के पूरे विश्वनाथ के ग्राम पंचायत अधिकारी गुरू दयाल गुप्ता को धमकी देने का ऑडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें प्रधान का बेटा काम कराने के बाद पैसा न भेजने पर जमीन में गाड़ने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत अधिकारी ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि एक जनवरी को दोपहर 01:13 बजे वह अपने कार्यक्षेत्र कलीपुर से ज्ञानपुर ब्लॉक कार्यालय पहुंचे थे। उसी दौरान पूरे विश्वनाथ गांव के ग्राम प्रधान के पुत्र ने मोबाइल पर फोन किया। बातचीत के दौरान सोख्ता में गाड़ देने और जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन
इससे वह काम करने से डर रहे हैं। सचिव ने आरोपों के समर्थन में ऑडियो भी दिया है। कोतवाली प्रभारी अभिनव वर्मा ने कहा कि तहरीर की जांच चल रही है। जल्द ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।