फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Pradhan ji will find mental patients in village Giron

मानसिक रोगियों को गांव गिरांव में ढूंढेंगे प्रधान जी

Tue, 03 May 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Pradhan ji will find mental patients in village Giron
ज्ञानपुर। कालीन नगरी में मानसिक अवसाद के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। मानसिक रोग से ग्रसित मरीजों को खोजने का काम ग्राम प्रधानों और लोकल संस्थाओं के जिम्मे दिया गया है। इसके लिए शासन ने निर्देश जारी कर दिया है। अमूमन देखा जाता है कि लोग मानसिक बीमारी से ग्रसित रहते हैं और दवा लेने नहीं जाते हैं। कोरोना काल के बाद से अधिकांश बच्चे इसके शिकार हो रहे हैं, बच्चों में सबसे ज्यादा समय तक मोबाइल देखने की लत लग रही है। ऐसे में परिवार के लोग बच्चे को डांटते-फटकारते हैं, लेकिन उन्हें नहीं मालूम की उनका बच्चा मानसिक रोग से पीडि़त है। जिसे उपचार और मोटिवेशन की जरूरत है। अब मानसिक रोगियों को गांव गिरांव ढूंढने का काम ग्राम प्रधान और स्थानीय संस्था द्वारा किया जाएगा। साथ ही मानसिक बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करने का काम किया जाएगा। मानसिक बीमारी को कोई छुपाए नहीं बल्कि उसका उपचार करवाए। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक इस तरह का दिशा निर्देश आया है। उसका पूरा प्रारूप किस तरह से सुनिश्चित किया जाएगा अभी यह निश्चित नहीं है। बदलते जीवन शैली के अनुसार मानसिक स्वास्थ्य को लेकर लोग बहुत ही चिंतित रहते हैं। मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता हेतु ग्राम प्रधानों की सहभागिता सुनिश्चित की गई है। इसके लिए विभाग द्वारा एक लिखित पत्र ग्राम प्रधान को भेजा जाएगा। मानसिक रोगों की बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। अधिकांश लोग मानसिक बीमारी से पीडि़त रहते हैं फिर भी उपचार के लिए नहीं जाते हैं। जबकि विभाग द्वारा ऐसे मरीजों को खोजने काम किया जाता है। बीमारी के बारे में लोग बताते ही नहीं है, इसलिए अब ग्राम प्रधानों का सहारा लिया जाएगा। शांति कुमार, सोशल वर्कर मनोचिकित्सक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed