फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   pradarshn

अतिक्रमण के विरोध में नगर पालिका के खिलाफ किया प्रदर्शन

Wed, 25 Sep 2019 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
pradarshn
गोपीगंज। नगर के वार्ड नंबर एक पूरेरजई के नागरिकों ने एक व्यक्ति के गली में लगे इंटरलाकिंग को उखाड़ कर जबरन मकान बनाने के विरोध में बुधवार को नपा कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। वार्डवासियों ने मनमानी का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का आरोप रहा कि हाईकोर्ट का निर्देश सिर्फ सड़कों से ही अतिक्रमण हटाने का नहीं था, गलियों में भी जो अवैध रूप से निर्माण कर लिए हैं, उनके विरुद्ध अभियान चलाया जाना था। गलियों की हालत यह है कि ठेले-खोमचे वाले गलियों में घुसकर रास्ते को जाम कर देते हैं। सड़क की भीड़ से बचकर गलियों से निकलने वाले राहगीर फंस जाते है जिन्हें निकलना मुश्किल हो जा रहा है। नगर पालिका परिषद गलियों में मकान के नक्शे बनाते समय देखता नहीं। सवाल किया कि क्या पालिका कर्मी कभी मकान का सत्यापन करने और अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करते समय यह रिपोर्ट देते हैं कि अमुक व्यक्ति नाली से इतनी दूर मकान बना रहा है। पालिका प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कहा कि जब तक ईओ नहीं आएंगी, हम नहीं हटेंगे। नाराज महिलाओं ने कहा कि विनियमित अधिकारी की मिलीभगत से मनबढ़ मनमानी करने को उतारु हैं। नगर प्रशासन ने गलियों में हो रहे अतिक्रमण को चिह्नित कर अवैध निर्माण को ध्वस्त नहीं कराया तो वार्डवासी पालिका कार्यालय में तालाबंदी को विवश होंगे। प्रदर्शन करने वालों में संजय कुमार, मुन्नी देवी, मैना देवी, शीला देवी, सुनीता, राजकुमारी, प्रभावती देवी, जगदेव कुमार, संतोष कुमार, रामजी, पवन, अजय, प्रमोद, ताराशंकर सहित दर्जनों की संख्या में लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed