फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Power Unleashes anger against price rise

बिजली मूल्य वृद्धि के खिलाफ फूटा गुस्सा

Wed, 08 Jul 2015 12:53 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला Updated Wed, 08 Jul 2015 12:53 AM IST
विज्ञापन
Power Unleashes anger against price rise
प्रदेश सरकार के बिजली मूल्य बढ़ाने, किसानों के मुआवजे में घपला, गड्ढायुक्त सड़कें और पिपरिस में बूचड़खाना निर्माण प्रस्ताव के विरोध में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने तहसील पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया। सभा में वरिष्ठ भाजपा नेता डा. आरके पटेल ने कहा की बिजली दर में बढ़ोत्तरी गरीबों पर भारी पड़ रही है। जबकि रोस्टर को ताक पर रखकर मनमानी कटौती की जा रही है।
विज्ञापन


पूर्व मंत्री दीनानाथ भाष्कर ने कहा कि प्रदेश में अराजकता और गुंडागर्दी है। जिसे भाजपा के लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे। वक्ताओं ने कहा कि सपाराज में सिर्फ वोट की राजनीति हो रही है। गरीब किसानों को मुआवजा उसी राजनीति का हिस्सा है। अधिसंख्य किसानों को अब तक मुआवजा इसलिए नहीं मिल सका है, क्योंकि उनकी आस्था दूसरी पार्टियों में है। वक्ताओं ने पिपरिस में बूचड़खाना निर्माण प्रस्ताव को खारिज करते हुए उसे निरस्त करने की मांग की। कहा कि इस पर सरकार जो भी खर्च करेगी, वह बेकार हो जाएगा क्योंकि वहां बूचड़खाना सफल नहीं होगा।
विज्ञापन


 धरना 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चला और एसडीएम को ज्ञापन देकर समाप्त किया गया। इसमें डा.जय कुमार सिंह, रवींद्र मौर्य, सुभाष मौर्य, बाबू राम बिंद, उमाशंकर मिश्र, सपना दूबे, नन्हे लाल मौर्य, राजेंद्र प्रसाद मिश्र, विनय पांडेय, अवधेश कुमार   वैश्य, सभाशंकर त्रिपाठी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed