फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Possible campaign will run from July, the district will be malnutrition free

जुलाई से चलेगा संभव अभियान, कुपोषण मुक्त होगा जिला

Thu, 23 Jun 2022 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Possible campaign will run from July, the district will be malnutrition free
जिले में कुपोषण का ग्राफ जीरो करने के लिए हर व्यक्ति को कुपोषण के बारे में बताया जाएगा। इसके लिए जुलाई से विशेष अभियान चलाया जाएगा। संभव नाम से चलाया जाने वाला यह अभियान सितंबर माह तक चलेगा। अभियान के दौरान तीन महीने तक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को कुपोषण के प्रति जागरूक करेंगी।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी मंजू वर्मा ने बताया कि संभव अभियान कुपोषण खत्म करने के लिए कारगर कदम है। अभियान में माह के आधार पर थीम रखा गया है। उसी के तहत अभियान चलाया जाएगा। जुलाई में मातृ पोषण थीम, अगस्त में बाल पोषण व सितंबर में जीवन के प्रथम एक हजार दिन को थीम बनाकर अभियान चलाया जाएगा। अभियान के अंत में वजन सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान बेहतर कार्य करने वाले बाल विकास परियोजना अधिकारी, मुख्य सेविका व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को डीएम की तरफ से सम्मानित किया जाएगा। डीपीओ मंजू वर्मा के अनुसार सभी केंद्रों पर संभव अभियान की शुरूआत की जाएंगी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने क्षेत्रों में प्रथम त्रैमास में गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण, गर्भवती के वजन की जांच, आयरन व कैल्शियम की दवा और पौष्टिक आहार के बारे में जागरूक करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed