फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Poor progress on CM dashboard, five departments reprimanded

Bhadohi News: सीएम डैशबोर्ड पर खराब प्रगति, पांच विभागों को फटकार

Sat, 21 Sep 2024 05:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 05:12 AM IST
विज्ञापन
Poor progress on CM dashboard, five departments reprimanded
जिलाधिकारी विशाल सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित प्राप्तांक और ग्रेडिंग के आधार पर विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक हुई। इसमें कुल 73 कार्यक्रमों की ग्रेडिंग में ए प्लस 44, ए में 2, बी और सी-6, ई में 3 विभाग शामिल रहे। सी, डी और ई श्रेणी में आने वाले विभागों के खिलाफ डीएम ने नाराजगी जताते हुए फटकार लगाई। आगामी बैठक में सुधार न होने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

अगस्त माह की समीक्षा में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग से सड़क निर्माण, समाज कल्याण विभाग की राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, लोक निर्माण विभाग में सड़कों का अनुरक्षण, ग्राम विकास विभाग में एनआरएलएम, बैंक क्रेडिट लिंकेज, पर्यटन विभाग की राज्य योजना में प्रदर्शन खराब होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। माध्यमिक शिक्षा में प्रोजेक्ट अलंकार, उद्यान विभाग में ड्रॉप मोर क्रॉप माईक्रो इरीगेंशन सिंचाई, पंचायती राज विभाग में स्वच्छ भारत मिशन फेज-2, 15वां वित्त आयोग ग्राम पंचायत, 5वां राज्य वित्त आयोग ग्राम पंचायत, एसबीएम ग्रामीण फेज-2 व्यक्तिगत शौचालय निर्माण, पशुओं में कृत्रिम गर्भाधान, लोक निर्माण विभाग में सेतुओं के निर्माण में विगत माह की खराब प्रगति के सापेक्ष वर्तमान माह में सुधार मिला।
विज्ञापन

डीएम ने प्रभारी वनाधिकारी को निर्देशित किया कि शेष विभागों से रोपित पौधों का जियो टैग सत्यापन शत-प्रतिशत कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने आगनबाड़ी भर्ती प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए डीपीओ को निर्देश दिया। इस मौके पर सीडीओ डॉ. शिवाकांत द्विवेदी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण जैनूराम, सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक, डीएसटीओ शशिकांत, डीडी कृषि डॉ. अश्वनी कुमार सिंह, उपायुक्त मनरेगा राजाराम, पीडी, आदित्य कुमार, डीडीओ ज्ञान प्रकाश, बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह, डीआईओएस अंशुमान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed