फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Poor children will get admission through lottery system

लाटरी सिस्टम से गरीब बच्चों को मिलेगा प्रवेश

Mon, 21 Feb 2022 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
Poor children will get admission through lottery system
कान्वेंट स्कूलों में गरीब बच्चों के प्रवेश का सपना पूरा होगा। अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत सत्र 2022-23 में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। तीन चरण में क्रमवार ऑनलाइन आवेदन मांगे जाएंगे। दाखिला के लिए बच्चों का चयन लाटरी सिस्टम से किया जाएगा। योजना के तहत प्रवेश लेने वाले बच्चों की पढ़ाई का खर्च शासन की ओर से स्कूल प्रबंधन के खाते में भेजा जाएगा।
विज्ञापन

नए सत्र से सभी निजी विद्यालयों में शासन के निर्देशों के तहत दाखिला दिलाने की तैयारी चल रही है। निजी विद्यालयों में भी गरीब विद्यार्थियों को दाखिला दिलाने के लिए शिक्षा विभाग भी तैयारी कर रहा है। दाखिले के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया दो मार्च से शुरू होनी है। नि:शुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत गरीब बच्चों के निजी स्कूलों में दाखिला प्रक्रिया पूरा कराने के लिए खाका तैयार किया जा रहा है। गरीब बच्चों को प्री प्राइमरी और कक्षा एक में निजी कान्वेंट स्कूलों में दाखिला कराया जाता है। बच्चों की पढ़ाई का खर्च शासन की ओर से स्कूलों के खातों में भेजा जाता है। कापी-किताब के लिए पांच-पांच हजार रुपये अभिभावकों के खाते में भेजे जाते हैं। बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह का कहना है कि आरटीई के तहत दाखिला के लिए पहले निजी स्कूलों की मैपिंग होती है। इसके बाद विज्ञापन निकाल कर दाखिला के लिए सूचना दी जाती है। जो आवेदन आते हैं, उनका सत्यापन किया जाता है। मानक के तहत जो छात्र आते हैं, उनको प्रवेश संबंधित विद्यालय में डीएम के अनुमोदन के बाद दिलाया जाता है। जिला समन्वयक सामुदायिक शिक्षा कल्पनाथ मिश्र ने बताया कि नए शिक्षण सत्र में दाखिले के लिए पहले चरण के लिए दो से 25 मार्च तक आवेदन की प्रक्रिया होगी। इसके बाद 26 से 28 मार्च तक आवेदन पत्रों का सत्यापन होगा। इसके बाद 30 मार्च को लाटरी निकाली जाएगी। प्रवेश के लिए तिथि पांच अप्रैल निर्धारित है। दूसरे चरण में दो से 23 अप्रैल तक आवेदन और 25 से 26 तक सत्यापन होगा। तीसरे चरण में आवेदन दो से 10 जून तक होंगे। सभी आवेदन का सत्यापन किया जाएगा। शासन के निर्देश का पालन करते हुए मानक के तहत दाखिला दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed