फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Politics from victim's house to PM house

पीड़िता के घर से पीएम हाउस तक राजनीति

Fri, 02 Oct 2020 05:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 05:51 PM IST
विज्ञापन
Politics from victim's house to PM house
ज्ञानपुर/लालानगर। गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के चकराजाराम-तिवारीपुर गांव में बृहस्पतिवार को किशोरी की हत्या को लेकर शुक्रवार को दिन भर राजनीति हुई। उसके घर से लेकर पीएम हाउस तक राजनीतिक दल के पदाधिकारी डटे रहे।
विज्ञापन

औराई विधायक दीनानाथ भास्कर, भाजपा जिलाध्यक्ष विनय कुमार श्रीवास्तव, भीम आर्मी सेना ने आवास पर पहुंच कर घटना पर नाराजगी जताते हुए अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई के लिए शासन तक लिखापढ़ी का आश्वासन दि या। वहीं भीम आर्मी सेना ने बाइक जुलूस निकाल कर शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष सौरभ ने कहा कि गरीब-मजदूर परिवारों के साथ हो रही इस तरह की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग सका सेना लंबी लड़ाई के लिए रणनीति तैयार करेगा ही लाचार परिवारों के बेटियों का खर्च और सुरक्षा की जिम्मेदारी भी लेगा। इस मौके पर विनोद, विनीत कार्तिकेय, आडवाणी, कृष्ण कुमार, राहुल गौतम, अजीत, मोनी, उदयभान, रविशंकर, रिंकू, धीरेंद्र, जितेंद्र आदि लोग रहे।
विज्ञापन

बसपा जिलाध्यक्ष कमला शंकर भारती, पूर्व कांग्रेस पार्टी की जिलाध्यक्ष डॉ.नीलम मिश्रा ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंच कर परिजनों का दर्द जाना और घटना की निंदा की। वक्ताओं ने कहा कि अकेले भदोही जनपद में अब तक एक दर्जन से अधिक महिलाओं, युवतियों, किशोरियों की हो चुकी मौत संदिग्ध साबित हो रही है। प्रदेश की बात करने पर आसमान भर जाएगा लेकिन केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार न अपराध पर अंकुश लगा पा रही है न अपराधियों पर। घटनाओं के 24 घंटे बीतने के बाद भी जिला प्रशासन पोस्टमार्टम तक कराने में हीलाहवाली करता है। इस मौके पर बैजनाथ गौतम, रामजियावन कश्यप, रामकुमार वर्मा, जयप्रकाश चौधरी, अजय कुमार अज्जू, रामलाल पाल, अनिल कुमार, विनोद कुमार, डा.आरके राव समेत बड़ी संख्या में लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed