{"_id":"5da4b2b68ebc3e93a9533620","slug":"political-bjp-electioan-bhadohi-news-vns48905786","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूची से बूथ अध्यक्ष का नाम गायब, चुनाव स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूची से बूथ अध्यक्ष का नाम गायब, चुनाव स्थगित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपीगंज/सीतामढ़ी। भाजपा मंडल अध्यक्ष का चुनाव विवादों में घिरता जा रहा है। पार्टी के ही चुनाव में पारदर्शिता तार-तार होती दिख रही है। रविवार को मोढ़ मंडल तो सोमवार को जगन्नाथपुर मंडल का चुनाव हंगामे के बाद स्थगित कर दिया गया। सूची से बूथ अध्यक्ष का नाम गायब देख कार्यकर्ता भड़क गए। वहीं डीघ मंडल अध्यक्ष चुनाव में आठ और जिला प्रतिनिधि के लिए आठ प्रत्याशियों ने नामांकन किया।
औराई विकास खंड के बरजी सेक्टर के जगन्नाथपुर मंडल अध्यक्ष का सोमवार को चुनाव तय था। निर्वाचन शुरू होने से पूर्व बूथ अध्यक्ष की सूची को देख कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए। बूथ अध्यक्ष का प्रमाण पत्र और रसीद रखने के बाद भी सूची में नाम गायब देख जिला चुनाव अधिकारी पर गड़बड़ी करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इसके चलते मंडल चुनाव अधिकारी मंडल अध्यक्ष के दावेदारों की सूची काशी प्रांत को सौंपने की बात करते हुए चुनाव स्थगित कर दिया। मंडल चुनाव अधिकारी सुनील सिंह जारी सूची लेकर पहुंचे तो उसमें बूथ संख्या 112 से 115 के चार बूथ अध्यक्ष का नाम ही गायब था। गड़बड़ी पर भाजपा के पूर्व जिला मंत्री राजनाथ मिश्र ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक पार्टी मानी जाती है। इससे उसकी गरिमा कम होगी। इसे पार्टी के सिद्धांत और विचारधारा के विपरीत बताया। कहा कि बूथ अध्यक्षों के साथ प्रदेश चुनाव अधिकारी से मिलकर इसकी शिकायत की जाएगी। वहीं दूसरी ओर भाजपा डीघ मंडल अध्यक्ष पद और जिला प्रतिनिधि के चुनाव के लिए सोमवार को क्षेत्र के जगवंती देवी हीरानंद पांडेय महाविद्यालय बेरवा में भाजपाइयों का जमावड़ा रहा। भाजपा डीघ मंडल के अध्यक्ष के लिए कई दिनों से काफी गहमागहमी चल रही थी। मुख्य रूप से तीन प्रत्याशी ही मैदान में दिख रहे थे और अपने अपने दांव पेंच और गुणा गणित में लगे हुए थे। लेकिन नामांकन के दिन कुल आठ प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सबको चौंका दिया। जिले में सर्वाधिक सदस्य डीघ मंडल में ही है यहां सदस्यों की संख्या 110 है। इसी तरह डीघ ऐसा मंडल है जहां शत प्रतिशत बूथों का गठन हुआ है। इस बार के चुनाव में पार्टी ने गाइड लाइन दे दी है, जिसके मुताबिक मंडल अध्यक्ष के लिए पार्टी ने 30 से 40 वर्ष की आयु सीमा भी निर्धारित कर दी है। इस मौके पर जिला सह चुनाव अधिकारी सुमन सिंह, मंडल सह चुनाव अधिकारी दीपक मिश्रा, डीघ मंडल अध्यक्ष विधान चंद्र दुबे, भाजपा नेत्री रेनू पांडेय, सुरेश मिश्रा, बालेश्वर पांडेय, माता स्वरूप शुक्ला, श्यामबहादुर सिंह, रवि पांडेय, संतोष पांडेय, आनंद शुक्ला आदि रहे।