{"_id":"5db343788ebc3e012e1f5840","slug":"political-bhadohi-news-vns491161845","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार के खिलाफ बहुजन मुक्ति पार्टी ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकार के खिलाफ बहुजन मुक्ति पार्टी ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। बहुजन मुक्ति पार्टी के बैनर तले शुक्रवार को आधा दर्जन से अधिक अन्य संगठनों ने भाजपा सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम संबोधित 10 सूत्री मांगपत्र जिलाधिकारी को सौंपा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुशील शास्त्री ने कहा कि केंद्र और प्रदेश में काबिज भाजपा सरकार पिछड़ों, अल्पसंख्यकों, एससी-एसटी पर जुल्म और हत्याएं करा रही है। आवाज उठाने पर पूरे परिवार का सफाया करा दिया जा रहा है। कानून का राज कायम करने वाले ही जंगलराज को बढ़ावा दे रहे हैं। सरकार सबकुछ जानते हुए भी ठोस कदम नहीं उठा पा रही है। शासन से जुड़े मंत्री, विधायक, सांसद अपराध और अपराधियों को शरण देकर निर्दोषों को फंसाने का काम कर रहे हैं, जिसका उदाहरण भी झांसी के पुष्पेंद्र यादव, बदायूं के बृजपाल मौर्य, वाराणसी में दिलीप पटेल, प्रयागराज में पिंटू पटेल, आजमगढ़ में मुकेश राजभर की हत्या सरकार की कार्यप्रणाली को संदेह के घेरे में खड़ी कर रही हैं। जिलाध्यक्ष राहुल मौर्य ने कहा कि विकास का खोखला दावा चहुंओर आइना दिखा रहा है। जनपद से लेकर प्रदेश स्तर तक अफसर योजनाओं के नाम पर भ्रष्टाचार का खेल शुरू कर पात्रों की अपेक्षा अपात्रों को लाभ दिलाने में लगे हैं। सड़कें जर्जर होकर राहगीरों की जान ले रही हैं। पुलिस जांच के नाम पर पीड़ित परिवारों को प्रताड़ित कर रही है। मांगों में निर्दोष लोगों की हत्याएं रोकने, फर्जी एनकाउंटर, मुसलमानों को फर्जी ढंग से न फंसाने, एससी-एसटी छात्र-छात्राओं व समाज के साथ न्याय करने, एससी-एसटी को मिलने वाली सुविधाओं में वरीयता देने, ओबीसी और अति पिछड़ी जातियों का शासन में प्रतिनिधित्व कराने, ओबीसी का आरक्षण सुविधा बढ़ाने, निष्पक्ष चुनाव कराने, प्रदेश में ठेकेदारी प्रथा बंद करने, छुट्टा पशुओं से मुक्ति दिलाने व निर्दोषों को किसी मामलों में न फंसाने की मांगे शामिल रहीं। समर्थन में भारतीय विधार्थी मोर्चा, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा आदि संगठनों ने साथ दिया। प्रदर्शन करने वालों में अंबिका प्रसाद चौधरी, सुनील शास्त्री, आनंद बौद्ध, वीरेंद्र कुमार पाल, संदीप प्रजापति, दीपक पाल, निलेश पाल, राजेश गौतम, पप्पू गौतम, उमाकांत गौत आदि शामिल रहे।