फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Police went to Agra to take the statement of MLA Vijay Mishra

भदोही: विधायक विजय मिश्र का बयान लेने आगरा गई पुलिस, सामूहिक दुष्कर्म मामले में दर्ज होगा बयान

Fri, 13 Aug 2021 12:33 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 13 Aug 2021 12:33 AM IST
सार

वाराणसी की एक गायिका ने 18 अक्टूबर 2020 को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि विधायक विजय मिश्र ने 2014 में उसे धनापुर आवास पर गायन के लिए बुलाया था। जब वह कपड़ा बदलने के लिए कमरे में गई तो विधायक भी आकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया और दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
Police went to Agra to take the statement of MLA Vijay Mishra
ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सामूहिक दुष्कर्म के मामले में भदोही जिले के ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र का बयान दर्ज करने के लिए विवेचना अधिकारी प्रभारी निरीक्षक गोपीगंज केके सिंह बुधवार की शाम आगरा जेल के लिए रवाना हो गए। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर आरोपित का बयान दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन


इससे चार्जशीट दाखिल करेगी। वाराणसी की एक गायिका ने 18 अक्टूबर 2020 को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि विधायक विजय मिश्र ने 2014 में उसे धनापुर आवास पर गायन के लिए बुलाया था। जब वह कपड़ा बदलने के लिए कमरे में गई तो विधायक भी आकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया और दुष्कर्म किया। घटना के बाद उन्होंने अपने पुत्र विष्णु और विकास पुत्र प्रकाश को बुलाकर वाराणसी छोड़ने को कहा।
विज्ञापन


दोनों ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में विधायक सहित तीनों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया। विष्णु मिश्र अभी तक फरार है जबकि विकास जमानत पर रिहा हो गया है। आगरा जेल में निरुद्ध विधायक को कोरोना के कारण पेश नहीं किया जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

30 जुलाई को कोर्ट में पेश कर रिमांड बना दिया गया है। कोर्ट के आदेश पर विवेचक मामले में विधायक का बयान दर्ज कराने के लिए आगरा गए हैं। एसपी राम बदन सिंह ने बताया कि विवेचक आगरा जेल में बयान दर्ज करने गया है। बयान दर्ज होने के बाद मामले की जांच शुरू हो जाएगी। शीघ्र ही कोर्ट में चार्जशीट भेज दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed