फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Police rescued mastermind of smuggling

तस्करी के मास्टरमाइंड को बचा ले गई पुलिस

Sat, 04 Jul 2020 04:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 04:00 PM IST
विज्ञापन
Police rescued mastermind of smuggling
ज्ञानपुर/पाली। जिले में अवैध शराब की तस्करी रोकने में पुलिस नाकाम हो चुकी है। पाली में शुक्रवार को ट्रैक्टर से बरामद 70 पेटी अवैध शराब के मामले में चालक पर कार्रवाई की गई, लेकिन गजधरा निवासी मास्टर माइंड को पुलिस बचा ले गई। चंदौली में कुछ माह पूर्व शराब के अवैध कारोबार में पुलिसकर्मी भी गिरफ्तार हुए थे। दूसरी एजेंसियों से जांच हो तो संरक्षण देने वाले पुलिसकर्मियों की गर्दन फंस सकती है।
विज्ञापन

लॉकडाउन के बाद जिले में अवैध शराब का कारोबार एक बार फिर तेजी से फलफूल रहा है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ निर्मित शराब को दुर्गागंज, सेमराध, मोढ़ की सीमाओं से पुलिस से तालमेल बिठाकर लाया जाता है। उसके बाद जिले के अलग-अलग स्थानों पर पहुंचाया जाता है। शुक्रवार को पाली के समीप ट्रैक्टर 700 शीशी अवैध शराब की बरामदगी ने पुलिस की सक्रियता पर सवाल खड़ कर दिए। सूत्रों के अनुसार प्रकरण का मुख्य मास्टरमाइंड गजधरा क्षेत्र का एक शराब माफिया बताया जा रहा है, लेकिन पुलिस उसे बचा ले गई। ट्रैक्टर चालक राहुल सिंह के खिलाफ आबकारी एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की इति श्री कर ली गई। सेमराध और औराई में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम नहीं लग पा रहा है। पूर्व में जहरीली शराब से मौत होने के बाद भी पुलिस महकमा से लेकर आबकारी विभाग शांत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed