फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Police remained alert today in Bhadohi: Appearance of former MLA Vijay Mishra and son in three cases

भदोही में आज मुस्तैद रही पुलिस: तीन मामलों में पूर्व विधायक विजय मिश्र व बेटे की पेशी, दो घंटे तक चली बहस

Tue, 26 Sep 2023 05:40 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 26 Sep 2023 05:40 PM IST
सार

मंगलवार को पूर्व विधायक की पेशी को लेकर पुलिस अलर्ट रही। न्यायालय के आसपास एवं लखनो तिराहे पर पुलिस टीमें जांच-पड़ताल करती रहीं। पूर्व विधायक व उनके बेटे विष्णु मिश्र की पेशी दुष्कर्म, संपत्ति हड़पने और एके-47 मामले होनी थी।

विज्ञापन
Police remained alert today in Bhadohi: Appearance of former MLA Vijay Mishra and son in three cases
ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र, विष्णु मिश्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सामूहिक दुष्कर्म सहित तीन मुकदमों में सपा एवं निषाद पार्टी के पूर्व विधायक विजय मिश्र एवं उनका बेटा विष्णु मिश्र मंगलवार को एमपीएमएलए कोर्ट में पेश हुए। जहां दुष्कर्म के मुकदमें में दो घंटे से अधिक समय तक बहस चली। बहस पूरी न होने की स्थिति में शेष बहस के लिए अगली तारीख 29 सितंबर तय की गई। वहीं दो अन्य मामलों में समय अभाव के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। कोर्ट ने इसके लिए पांच अक्तूबर की तारीख तय की। पेशी को लेकर कोर्ट परिसर में गहमागहमी का माहौल रहा।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- विश्व पर्यटन दिवस 2023: विश्वनाथ धाम या फिर नमो घाट..बनारस के ये खूबसूरत पर्यटन स्थल कर रहे हैं आपका इंतजार
विज्ञापन

मंगलवार को पूर्व विधायक की पेशी को लेकर पुलिस अलर्ट रही। न्यायालय के आसपास एवं लखनो तिराहे पर पुलिस टीमें जांच-पड़ताल करती रहीं। पूर्व विधायक व उनके बेटे विष्णु मिश्र की पेशी दुष्कर्म, संपत्ति हड़पने और एके-47 मामले होनी थी। इसको लेकर कोर्ट परिसर में गहमागहमी का माहौल था। करीब 11 बजे पूर्व विधायक विजय मिश्र और उनका बेटा विष्णु मिश्र को कड़ी सुरक्षा के बीच एमपी-एमएलए, अपर सत्र न्यायाधीश सुबोध सिंह की कोर्ट में पेश किया गया। जिसमें उनकी तरफ से हाईकोर्ट के अधिवक्ता तारा सिंह गुप्ता ने बहस की। दुष्कर्म के मामले में कोर्ट में करीब दो से ढाई घंटे तक बहस चली। सुनवाई पूरी न होने पर सुनवाई के लिए अगली तारीख 29 सितंबर तय की गई। उनके अधिवक्ता आनंद शुक्ला ने बताया कि आर्म्स एक्ट और संपति हड़पने के मुकदमें की सुनवाई समय के अभाव में नहीं हो सकी। इसलिए उसकी सुनवाई के लिए कोर्ट ने 5 अक्तूबर की तारीख तय की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed