फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Police clamps down gangster accused, 88 lakh assets three liquor mafia attached

भदोही : गैंगस्टर के आरोपियों पर कसा पुलिस का शिकंजा, तीन शराब माफियाओं की 88 लाख संपत्ति कुर्क

Tue, 14 Jun 2022 09:20 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 14 Jun 2022 09:20 PM IST
सार

एसपी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि संगठित अपराध/अपराधियों के विरुद्ध पुलिस-प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे अभियान में लगातार कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
Police clamps down  gangster accused, 88 lakh assets three liquor mafia attached
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

भदोही के ज्ञानपुर में शराब माफिया और गैंगस्टर के तीन आरोपियों की 88 लाख 87 हजार की चल-अचल संपत्ति मंगलवार को कुर्क कर ली गई। इससे अपराधियों में खलबली मच गई।
विज्ञापन


एसपी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि संगठित अपराध/अपराधियों के विरुद्ध पुलिस-प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे अभियान में लगातार कार्रवाई की जा रही है। मंगलवार को पुलिस ने गैंगस्टर के आरोपी जनरैल सिंह निवासी कड़ोर की आठ लाख 50 हजार की संपत्ति कुर्क की। पुलिस के मुताबिक वह भौतिक, आर्थिक लाभ के लिए अपराध करता था।
विज्ञापन


 

आपराधिक कृत्यों से अर्जित संपत्ति पर कार्रवाई की गई। उसकी एक जायलो कार जिसकी कीमत आठ लाख जबकि एक बाइक कुर्क की गई। इसी क्रम में गैंगस्टर के आरोपी भुल्लन दूबे निवासी गोपीपुर सुरियावां की 72 लाख 77 हजार की संपत्ति कुर्क की गई। इसमें एक ट्रक जिसकी कीमत 18 लाख, 52 लाख 50 हजार की जमीन और खाते में दो लाख 27 हजार रुपये कुर्क किए गए । इसी तरह गैंगस्टर के आरोपी राजन सिंह निवासी जमुनीपुर अठगवां की सात लाख 60 हजार की संपत्ति कुर्क हुई। इसमें सात लाख की हुंडई कार और एक बाइक शामिल रही। तीनों गैंगस्टर के आरोपियों की कुल 88 लाख 87 हजार 92 रुपये कुर्क की गई।

एसपी ने बताया कि तीनों के खिलाफ जौनपुर, वाराणसी सहित कई जिलों में हत्या के प्रयास, अवैध शस्त्र रखने, गुंडा, गैंगस्टर, अवैध शराब निर्माण, विक्रय और मादक द्रव्य तस्करी, धोखाधड़ी, मारपीट सहित कुल लगभग दो दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि गैंगस्टर की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed