फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Police arrested Jaim Beg son of Bhadohi MLA Zahid Jamal Beg

Bhadohi News: गिरफ्तारी के डर से सपा विधायक बेग पत्नी के साथ भागे, पुलिस ने बेटे को हिरासत में लिया

Sun, 15 Sep 2024 02:59 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 15 Sep 2024 02:59 PM IST
सार

भदोही जिले में सपा विधायक जाहिद जमाल बेग की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। विधायक और पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद ही पति-पत्नी गिरफ्तारी के डर से आवास छोड़ कर फरार हो गए। उधर, आवास पर पहुंची पुलिस ने विधायक के बेटे को हिरासत में ले लिया। 

विज्ञापन
Police arrested Jaim Beg son of Bhadohi MLA Zahid Jamal Beg
हिरासत में लिया गया सपा विधायक का बेटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किशोरी से उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने और बंधुआ मजदूरी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद सपा विधायक जाहिद जमाल बेग और उनकी पत्नी सीमा बेग गिरफ्तारी के डर से अंडरग्राउंड हो गए। विधायक व उनकी पत्नी ने शनिवार को ही आवास छोड़ दिया। रविवार को विधायक के आवास पर पहुंची पुलिस ने विधायक के बेटे जईम बेग को हिरासत में लेकर कोतवाली आई। कोतवाली में विधायक के बेटे से पूछताछ चल रही है। विधायक के आवास पर सुबह से ही सपा कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा हुआ है।

विज्ञापन

 
यह है मामला
भदोही नगर के पचभैया वार्ड स्थित सपा विधायक जाहिद बेग के आवास पर बीते आठ सितंबर की रात 17 वर्षीय किशोरी ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। किशोरी बीते नौ सालों से विधायक आवास पर काम करती थी। घटना के अगले दिन श्रम विभाग, सीडब्ल्यूसी और पुलिस की टीम ने आवास से एक और नाबालिग किशोरी को बरामद किया।

विज्ञापन

किशोरी के मां-बाप और परिजनों के साथ बरामद किशोरी के बयान के आधार पर पुलिस ने विधायक और उनकी पत्नी के खिलाफ बंधुआ मजदूरी, उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। इधर, मुकदमा दर्ज होने की भनक लगते ही गिरफ्तारी के डर से विधायक और उनकी पत्नी आवास छोड़कर अंडरग्राउंड हो गए।

रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजबीर सिंह के साथ पुलिस टीम विधायक आवास पर धमक पड़ी। पुलिस ने आवास से विधायक के बेटे जईम बेग को हिरासत में ले लिया और उन्हें पूछताछ के लिए कोतवाली लेकर आई। दूसरी तरफ विधायक के आवास पर सपा कार्यकर्ताओं का भी जमावड़ा है। आवास पर पुलिस का पहरा भी बढ़ा दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed