फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   PM Jayapurakateni model village health camp

पीएम के आदर्श गांव जयापुर में स्वास्थ्य शिविर

Thu, 19 Nov 2015 01:51 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही Updated Thu, 19 Nov 2015 01:51 AM IST
विज्ञापन
PM Jayapurakateni model village health camp
मेदांता, इंडो-जर्मन एक्सपोर्ट प्रमोशन (आईजीईपी) तथा कार्पेट एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (सीईपीसी) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में गांव के 525 लोगों का परीक्षण किया गया।
विज्ञापन


चिकित्सकों के अनुसार शिविर में सबसे अधिक अस्थमा और टीबी से पीड़ित मरीज आए। इन पीड़ितों की संख्या 300 से अधिक रही। इसके अलावा कैंसर से पीड़ित गांव के सात मरीज भी शिविर में नियमित जांच कराने पहुंचे। परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने उन्हें उचित सलाह दी।
विज्ञापन



शिविर में मरीजों को दवाओं का भी वितरण किया गया। 24 डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की टीम ने हृदयरोग, आंकोलॉजी, न्यूरो, बीपी, शुगर सहित सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया। जयापुर के अलावा आस-पास के गांवों से भी चेकअप के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेदांता के जनरल मैनेजर नरेंद्र कुमार कौशिक ने बताया कि इस शिविर के लिए मेदांता मेडिसिटी के अध्यक्ष डॉ. नरेश त्रेहान की ओर से बड़ी संख्या में लोगों का चेकअप करने के साथ ही जरूरतमंदों को सप्ताहभर की दवा भी दी गई।


शिविर में सीईपीसी के अधिशासी निदेशक शिव कुमार गुप्ता, प्रशासनिक कमेटी के सदस्य उमेश कुमार गुप्ता, अनिल कुमार सिंह, हुसैन जाफर हुसैनी, आईजीईपी की शारदा सुब्रह्मण्यम सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed