फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Plenty of DAP in the district, there will be no problem in sowing of wheat

जिले में भरपूर डीएपी, गेहूं की बुआई में नहीं होगी दिक्कत

Thu, 27 Oct 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Plenty of DAP in the district, there will be no problem in sowing of wheat
ज्ञानपुर। रबी सीजन में गेहूं की बुआई के लिए किसानों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। शासन के निर्देश पर विभाग ने ढाई हजार एमटी का स्टाक रख लिया है। कई समितियों पर इसका वितरण भी शुरू हो गया है। भविष्य में दिक्कत न हो इसलिए एक रैक की मांग और भी की गई है। जिले में 50 हजार हेक्टेयर में रबी की खेती होनी है। धान की कटाई-मड़ाई शुरू हो चुकी है। नमी को देखते हुए किसान अगैती बुआई भी करने लगे हैं। पूर्व के वर्षो में बुआई के सीजन में डीएपी की दिक्कत से किसानों को परेशान होना पड़ता था, लेकिन अबकी बार ऐसा नहीं होगा। पूर्व में होने वाली दिक्कतों को देखते हुए सहकारिता और कृषि विभाग ने पहले ही स्टाक रख लिया है। जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि नवंबर के पहले सप्ताह में बुआई तेज हो गई। 15 दिसंबर तक 5150 एमटी डीएपी की जरूरत पड़ती है, लेकिन विभाग के पास अभी तक 2450 एमटी मौजूद है। नवंबर में ही पांच हजार एमटी डीएपी आ जाएगी। उन्होंने बताया कि समितियों पर खाद का सही वितरण करने के लिए टीम गठित की गई है। जो समय-समय पर अनुश्रवण करेगी। गेहूं की बुआई से पूर्व उर्वरक की उपलब्धता को लेकर जिलाधिकारी गौरांग राठी गंभीर है। बृहस्पतिवार को अवकाश के दिन भी जूम एप के माध्यम से विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। जिसमें सभी समितियों पर खाद की मौजूदगी, समिति के समय से खुलने और किसानों तक खाद पहुंचाने का निर्देश दिया। जिला कृषि अधिकारी, एआर सहकारिता सहित अन्य विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि डीएपी वितरण की प्रतिदिन मानीटरिंग की जाए। कहीं भी मामला संदिग्ध मिले तो कार्रवाई की जाए। निजी दुकानों पर तय रेट पर ही डीएपी और बीज का वितरण कराने का भी निर्देश दिया गया। डीएम ने कहा कि कहीं अगर कालाबाजारी की शिकायत मिले तो जांच कर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed