फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Pledged to serve the country by running a cleanliness campaign

स्वच्छता अभियान चलाकर लिया देश सेवा का संकल्प

Sun, 14 Mar 2021 04:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 04:37 PM IST
विज्ञापन
Pledged to serve the country by running a cleanliness campaign
घोसिया। केशव प्रसाद राल्ही पीजी कॉलेज औराई के सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का रविवार को शुभारंभ हुआ। उसके बाद छात्र-छात्राओं ने मलिन बस्ती में स्वच्छता अभियान चलाकर देश सशक्त बनाने का संकल्प लेकर जन-जन को श्रमदान, शिक्षा, रहन-सहन, दहेज प्रथा, सामाजिक कुरीतियों से बचने में सहयोग की अपेक्षा जताई।
विज्ञापन

शुभारंभ मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ.आलोक त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर किया। उप प्राचार्य डॉ.कुलदीप पांडेय ने कहा कि नि:स्वार्थ भाव से सेवा करना ही राष्ट्र की सेवा होता है। सात दिनों तक चलने वाले इस शिविर और प्रशिक्षण से सर्वांगीण विकास में बढ़चढ़कर सहभागिता निभानी चाहिए क्योंकि देश की 70 फीसद आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में जीविकोपार्जन करती है। प्रशिक्षणार्थी ऐसा कदम उठाए जिससे लोगों में जागरूकता का संदेश आसानी से पहुंच सके। प्रशिक्षुओं ने बस्ती में साफ-सफाई कर जनकल्याणकारी, मिशन शक्ति, संचारी रोग नियंत्रण में स्वच्छता का महत्व, समाज को शिक्षित बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर सुभाष केशरी, डा.जितेंद्र कुमार मौर्य, श्यामधर, विकास कुमार राय, विनोद यादव, शैलेंद्र चौरसिया, आशीष श्रीवास्तव आदि ने भी प्रशिक्षणार्थियों को शिविर की महत्ता पर विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed