फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Players will flourish after the stadium is built

Bhadohi News: स्टेडियम बनने से निखरेंगे खिलाड़ी

Fri, 24 Mar 2023 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Mar 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Players will flourish after the stadium is built
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी गौरांग राठी ने बृहस्पतिवार को सुरियावां के पूरे मनोहर गांव में निर्माणाधीन मिनी स्टेडियम का निरीक्षण किया। उन्होंने तय समय में काम पूर्ण कराने का निर्देश अधिकारियों को दिया। कहा कि स्टेडियम और खेल मैदान विकसित होने से गांव की प्रतिभाएं निखरेंगी। जिलाधिकारी ने बताया कि ग्रामीण स्पोटर्स सेंटर में युवाओं का शारीरिक विकास एवं सामाजिक सौहार्द, प्रतिस्पर्धा, पयर्टन को बढ़ावा मिलेगा। सभी ग्रामीणों के सुबह-शाम टहलने के लिए व्यवस्था की जा रही है। स्टेडियम के बाउंड्री के रूप में एल्यूमुनीयम की जाली का प्रयोग सहित अन्य कार्य मानक के अनुरूप मिलने पर डीएम ने अन्य ग्राम प्रधान और सचिवों को ऐसे ही करने का निर्देश दिया। डीएम ने बताया कि ‘‘खेलो इण्डिया, बढ़ो इण्डिया’’ के तहत ग्रामीण अंचल में खेल मैदान का मॉडल विकसित किया जा रहा है। सीडीओ यशवंत कुमार सिंह ने बताया कि जिले के 546 ग्राम पंचायतों के सापेक्ष 43 में ग्रामीण स्पोर्ट्स हब निर्माणाधीन है। अवशेष ग्राम पंचायतों में जल्द ही निर्माण कार्यो की शुरूआत हो जाएगी। उन्होंने बताया कि पूरमनोहरपुर की तरह चकमानधाता में मिनी स्टेडियम, ब्लॉक डीघ के वनकट उपरवार, ब्लॉक भदोही में उमरी इत्यादि ग्राम पंचायतों में खिलाड़ियों, युवाओं की ओर से प्रयोग किया जा रहा है। इस मौके पर डीपीआरओ राकेश कुमार यादव, जिला पंचायत सदस्य आशीष सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed