फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Players will be selected in Munsilatpur Stadium till 19

19 तक होगा मुंसीलाटपुर स्टेडियम में खिलाड़ियों का चयन

Mon, 11 Apr 2022 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Players will be selected in Munsilatpur Stadium till 19
जिले के प्रतिभावान बच्चों की प्रतिभा संवारने का जिम्मा सरकार ने उठाया है। खेल निदेशालय के निर्देश पर मुंसीलाटपुर स्टेडियम में विभिन्न खेलों के लिए खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया सोमवार से शुरू होगी। इसके लिए स्टेडियम में तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

चयन प्रक्रिया में बालक-बालिकाएं दोनों शामिल लेंगे। आवासीय क्रीड़ा छात्रावास के बाबत प्रवेश के लिए जनपद स्तरीय चयन प्रक्रिया होगी। यह प्रक्रिया 19 अप्रैल तक चलेगी। इसके अंतर्गत मूंसीलाटपुर स्टेडियम में जिम्नास्टिक, तैराकी, कुश्ती, हॉकी, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, टेबुल टेनिस, कबड्डी, बॉस्केटबॉल, तीरंदाजी, एथलेटिक हैंडबाल आदि खेलों के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। स्टेडियम के सचिव राजकमल ने बताया कि जिन खिलाड़ियों का जनपद स्तरीय चयन होगा, उन्हें 20 अप्रैल को मंडल स्तरीय पर आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग लेना होगा। यदि खिलाड़ियों का उसके लिए चयन हो गया तो उनके रहने, खाने, खेलने आदि पर होने वाला खर्च का वहन सरकार करेगी। चयन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए जिला खेल कार्यालय मुंसीलाटपुर से सुबह 10 से शाम पांच बजे तक नि:शुल्क फार्म प्राप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed