फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Players' demonstration at MLA's office

विधायक के कार्यालय पर खिलाड़ियों का प्रदर्शन

Sun, 29 Aug 2021 05:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 05:23 PM IST
विज्ञापन
Players' demonstration at MLA's office
औराई विधायक दीनानाथ भास्कर के त्रिलोकपुर स्थित कार्यालय पर रविवार को खिलाड़ियों ने प्रदर्शन किया। आरोप लगाया है कि एक ओर सरकार खिलाड़ियों को सम्मानित कर रही है तो विभाग उपेक्षा। इकलौते स्टेडियम मूंसीलाटपुर में खिलाड़ी सुबह-शाम पहुंच कर खेल और सेना में भर्ती की तैयारी के लिए मेहनत करते हैं। खिलाड़ियों ने आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उनके साथ सौतेला व्यवहार कर स्टेडियम के उपकरणों से दूरी बनाने, सुविधाओं से वंचित करते जा रहे हैं। यहां तक कि सुविधा शुल्क तक की मांग की जाती है न देने पर दुर्व्यवहार करना आम बात है। बार-बार जिला प्रशासन से हुई शिकायतों के बाद भी कोई सार्थक कदम न उठने से खिलाड़ी परेशान हैं। चेतावनी दिया है कि नये खेल अधिकारी ने अपने कार्यप्रणाली में सुधार लाकर खिलाड़ियों की परेशानी दूर नहीं कराया तो सड़क पर उतरना पड़ेगा। विधायक ने बुधवार को स्टेडियम का निरीक्षण कर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद खिलाड़ी लौट गए। प्रदर्शन करने वालों में शिवम राय, बाबा यादव, सूरज मौर्य, कमल सरोज, अभिषेक मौर्य, अवधेश यादव, घनश्याम यादव, संजय यादव, अभिषेक उपाध्याय, बबलू पाल, अभिषेक यादव आदि रहे। खेल अधिकारी सिराजुद्दीन ने बताया कि शासन के निर्देश पर स्टेडियम में खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। कुछ ऐसे खिलाड़ी आते हैं जिनका स्टेडियम से कोई लेना-देना नहीं रहता। उन्हें भी रजिस्ट्रेशन कराने का सुझाव दिया लेकिन यह कहते हुए शनिवार को कार्यालय में अभद्रता शुरू कर दिया कि वह रजिस्ट्रेशन नहीं कराएंगे। अभद्रता करने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन तक को लिखापढ़ी की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed