फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Planting trees is necessary to prevent environmental imbalance

Bhadohi News: पर्यावरण अंतुलन को रोकने के लिए पेड़ लगाना जरूरी

Thu, 06 Jun 2024 03:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
Planting trees is necessary to prevent environmental imbalance
ज्ञानपुर। जिले के विभिन्न स्थानों पर विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर बुधवार को पौधरोपड़ के साथ ही अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां की ओर से ऊचेठा में आयोजित कार्यक्रम में किसानों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया। इसके अलावा युवक मंगल व प्रादेशिक विकास दल के जवानों व छात्रों द्वारा रैली निकाली गई। जिलाधिकारी विशाल सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में पौधरोपड़ किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि पर्यावरण असंतुलन को रोकने के लिए पौधे लगाना बहुत जरूरी है। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर स्वच्छ व हरित धरती के लिए हम सभी संकल्पित हों। वन विभाग, उद्यान विभाग, जिला गंगा समिति की तरफ से कलेक्ट्रेट परिसर में पौधरोपण किया गया। मौके पर एसडीएम शिव नारायण सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी नीरज आर्य रहे। डीएफओ ने पर्यावरण संरक्षण, जल संचयन, सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने और पौधे लगाने का संदेश दिया। जोरई कार्यालय पर ज्ञानपुर रेंजर विजेंद्र श्रीवास्तव ने पौधरोपण किया। वहीं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर डीआईओएस विकायल भारती, बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह ने संयुक्त रूप से पौधरोपण किया। जनपद के ट्री मैन अशोक कुमार गुप्ता ने अलग-अलग स्थानों पर 101 पौधे लगाए। बताया कि लोग बढ़ते तापमान को लेकर सोशल मीडिया पर विचार तो रखते हैं, लेकिन पर्यावरण संरक्षण को लेकर भागीदारी निभाना नहीं चाहते। उन्होंने हॉस्टल परिसर, चकवा घनश्याम, कंसापुर आदि स्थानों पर पौधरोपण किया। बाबा बड़े शिव धाम में एकल अभियान चलाकर पौधरोपण किया गया। गोपीगंज पालिका अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता ने ईओ संदीप कुमार के साथ मिलकर औषधीय पौधे लगाए। मौके पर रीता देवी, राजकुमार, रानी देवी, साधना, सुनीता, प्रीति, अभिनय, अमरनाथ, बंटी आदि रहे।
विज्ञापन

बिना पर्यावरण के जीवन संभव नहीं
कौलापुर। डीघ ब्लाॅक के सागररायपुर, बडागांव में नेहरु युवा केंद्र की ओर से एक गोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमें राम गोपाल चौहान, ईन्दु चंद्र पांडेय, राकेश कुमार शुक्ल, हर्षन्जय कुमार शुक्ल ने कहा बिना पर्यावरण के जीवन संभव नहीं है। वहीं भदोही ब्लाॅक के उचेठा गांव में कृषि केंद्र बेजवां के डाॅ. विश्वेंदु द्विवेदी ने पर्यावरण के लिए जीवन शैली के बदलाव पर प्रकाश डाला। डाॅ. आर पी चौधरी ने पर्यावरण को प्रभावित करने वाले विभिन्न घटकों के बारे में जानकारी दी। सर्वेश बरनवाल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed