फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Plan period extended till 15 January

छूट योजना की अवधि बढ़ी

Thu, 02 Jan 2020 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Plan period extended till 15 January
भदोही। भारत सरकार वाणिज्य मंत्रालय ने व्यापारियों के लिए चलाई जा रही छूट योजना जो 31 दिसंबर को समाप्त हो चुकी है उसकी अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 जनवरी कर दी है। योजना के अंतर्गत डिफाल्ट करने वाले व्यापारियों को सर्विस टैक्स व सेंट्रल एक्साइज में 70 फीसदि तक छूट दी जा रही है। इसकी जानकारी बृहस्पतिवार को सहायक आयुक्त (जौनपुर मंडल) एके गुप्ता ने व्यापारियों को दी।
विज्ञापन

स्टेशन रोड निर्यात भवन स्थित विभागीय कार्यालय में एक बैठक में उन्होंने कहा कि जिन भी व्यापारियों पर बकाया हो वे इसका लाभ उठा सकते हैं। सहायक आयुक्त ने बताया कि सर्विस टैक्स व सेंट्रल एक्साइज के करदाताओं से जुड़े राहत योजना सितबंर 2019 से 31 दिसंबर तक चलाई गई थी जिसका भारी संख्या में लोगों ने लाभ उठाया। लेकिन किन्ही कारणों से अभी भी बहुत से व्यापारि वंचित रह गए हैं। ऐसे लोगों को राहत देते हुए 15 दिन का समय और दे दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग इस अवधि में भी बकाया चुकता नहीं करेंगे 15 जनवरी के बाद विभाग के निशाने पर होंगे।
विज्ञापन

बैठक में बताया गया कि भदोही जनपद के लोग निर्यात भवन स्थित विभागीय कार्यालय में योजना का लाभ उठा सकते हैं। बैठक में चार्टेड अकाउंटेंट केपी दूबे, बीडी यादव, धर्मराज मौर्या, एडवोकेट एसके त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed