फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Pipa bridge construction started on Sitamarhi-Mishrapur Ganga Ghat

सीतामढ़ी-मिश्रपुर गंगा घाट पर पीपा पुल निर्माण शुरू

Wed, 20 Oct 2021 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Pipa bridge construction started on Sitamarhi-Mishrapur Ganga Ghat
जिले के दो गंगा घाटों पर पीपा पुल निर्माण का शुभारंभ हो गया है। सीतामढ़ी-मिश्रपुर गंगा घाट पर पीपा पुल निर्माण लोक निर्माण विभाग मिर्जापुर की तरफ से कराया जा रहा है। इस पुल के बनने से जिले के लोगों को प्रयागराज से आवागमन करने में आसानी होगी। इस पुल के निर्माण में देरी होने से लोगों को होने वाली समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से दस अक्तूबर के अंक में प्रकाशित किया था। खबर में निर्माण में देरी से क्षेत्रीय लोगों को होने वाली समस्याओं को बताया गया था।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता बीसी राम ने कहा कि प्रयास है कि एक पखवारे में पीपा पुल पर आवागन शुरू हो जाएगा। बताया कि गंगा पार मिश्रपुर घाट की ओर सड़क निर्माण का कार्य शुरू करा दिया गया है। इसी तरह जनपद के धनतुलसी-डेंगुरपुर गंगा घाट पर पीपा पुल का निर्माण कार्य दशहरा के एक दिन बाद से शुरू किया गया है। यह पीपापुल लोक निर्माण विभाग भदोही के अंतर्गत बन रहा है। पीपापुल के अवर अभियंता वीबी सिंह ने बताया कि पीपा पुल का निर्माण कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed