फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Pillar repair started, traffic jam due to lane closure

Bhadohi News: पिलर की मरम्मत शुरू, लेन बंद होने से लगा जाम

Fri, 03 Nov 2023 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Nov 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Pillar repair started, traffic jam due to lane closure
नगर में राष्ट्रीय राजमार्ग के ओवरब्रिज से आ रही आवाज को सही करने के लिए बृहस्पतिवार से एनएचआई की टीम ने काम शुरू कर दिया। जिससे दक्षिणी लेन पर वाहनों के आवागमन को रोक दिया गया। जिससे ओवरब्रिज के नीचे वाहनों का आवागमन बढ़ने से लोगों को जाम से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

वाराणसी-प्रयागराज हाइवे पर गोपीगंज नगर में ओवरब्रिज बना है। भारी वाहनों के गुजरने से पिलर से तेज आवाज आती है। आवाज को बंद करने की कवायद प्राधिकरण ने बृहस्पतिवार को एक बार फिर शुरु कर दी है। इसके लिए ओवरब्रिज के दक्षिणी लेन पर आवागमन बंद कर दिया गया है। इससे एक लेन और ब्रिज के नीचे से भारी और चार पहिया वाहनों का आवागमन होने से जाम की स्थिति बनी रही। वाहनों की भीड़ बढ़ने से बड़े चौराहे पर लगा बैरिकेडिग पूरी तरह बंद कर दिया गया है। ज्ञानपुर की ओर आने-जाने वाले छोटे-बड़े वाहन अस्पताल और थाने के सामने से घूम कर आ जा रहे है।
विज्ञापन

यातायात और सिविल पुलिस वाहनों को आगे-पीछे कर जाम हटवाने का प्रयास करती रही, लेकिन रुक-रुककर जाम लगता रहा। इससे राहगीरों को परेशान होना पड़ा। एनएचआई के रखरखाव प्रबंधक वीके कुशवाहा ने कहा कि दो पिलरों में दिक्कत है। जिसे बदलने का काम चल रहा है। इंजीनियर एवं कर्मचारियों की टीम सुधार में लगी है। पखवाड़े भर से अधिक का समय लगेगा। दीपावली और धनतेरस के दिन व्यापारियों की सहूलियत के लिए काम बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed