फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Phoolan Devi was a courageous woman

साहसिक महिला थीं सांसद फूलन देवी

Tue, 10 Aug 2021 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Phoolan Devi was a courageous woman
पकरी में फूलन देवी तिराहे पर श्रद्धासुमन अर्पित करने पहुंचे सपाजन - फोटो : BHADOHI
भदोही। समाजवादी पार्टी के नेताओं ने मंगलवार को सांसद फूलन देवी की जयंती धूम से मनाई। वक्ताओं ने फूलन का साहसिक महिला बताया। कहा उन्होंने अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाई।
विज्ञापन

सुबह 11 बजे दर्जनभर लोग पकरी फूलन देवी तिराहे पर पहुंचे उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर गरीबों में मिठाई बांटी। निवर्तमान सपा जिलाध्यक्ष, विकास यादव समेत अन्य नेताओं ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कहा कि पूर्व सांसद साहसिक महिला थी। जुल्म व अत्याचार के खिलाफ उन्होंने आवाज उठाई। कहा उन्होंने यह दिखा दिया कि महिला अबला नहीं बल्कि वीरांगना होती है। आज आवश्यकता नारी सशक्तिकरण, उनकी सुरक्षा का है। जिसका हम सपाजन संकल्प लेते हैं। इस मौके पर हृदय नारायण प्रजापति, श्यामला सरोज, सरिता बिंद, अंजनी सरोज, रवि यादव, सलाउद्दीन, राजेश राय, राम सिंह, प्रदीप विश्वकर्मा, राजकुमार यादव, कमलेश यादव आदि रहे। ज्ञानपुर : प्रगतिशील मानव समाज पार्टी ने मंगलवार को ज्ञानपुर विधानसभा क्षेत्र के बैरीपरवां में फूलन देवी का 59वां जन्मदिन मनाया। राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद बिन्द ने उनके चित्र पर फूल चढ़ा कर दबे-कुचले लोगों के लिए संघर्ष करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि फूलन देवी ने शोषित समाज का कद बढ़ाकर सामंतवादी ताकतों से संघर्ष करने जो सीख दी उसे कभी नहीं भुलाया जा सकता। विधानसभा चुनाव-2022 में कोई भी दल प्रगतिशील मानव समाज पार्टी के बिना न प्रदेश की सत्ता संभाल सकेगा न केंद्र की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष महेंद्र कुमार बिंद, हंसराज, श्यामपति, दिनेश शर्मा, शिवनाथ, लालचंद, शिवशंकर, रामशिरोमणि, डा.अजीत, रामसजीवन, शिवमंगल, ज्वाला बिंद, कन्हैयालाल समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed