{"_id":"68b49be16282648dcc00fb26","slug":"pet-one-static-and-sector-magistrate-deployed-at-17-centers-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-131112-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीईटी : 17 केंद्रों पर एक-एक स्टेटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीईटी : 17 केंद्रों पर एक-एक स्टेटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात
विज्ञापन
ज्ञानपुर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के लिए जिले में 17 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा छह और सात सितंबर को दो-दो पालियों में कराई जाएगी। परीक्षा को पारदर्शी तरीके से कराने के लिए हर केंद्र पर एक स्टेटिक और एक सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। सीसीटीवी कैमरे से निगरानी होगी। इसके लिए 300 कक्ष निरीक्षक लगाए गए हैं। परीक्षा में 32 हजार 160 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
उत्तर प्रदेश में कई भर्तियों के लिए प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) अनिवार्य है। यूपीएसएसएससी की ओर से प्रारंभिक अर्हता परीक्षा छह और सात सितंबर को कराई जाएगी। परीक्षा में अभी करीब एक सप्ताह का समय बचा है। परीक्षा को पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए शिक्षा विभाग, पुलिस और प्रशासन तैयारी को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं। पीईटी के लिए भी राजकीय, वित्तपोषित और सीबीएसई के विद्यालयों को ही केंद्र बनाया गया है। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि एक पाली में 8040 अभ्यर्थियों समेत चार पालियों में कुल 32 हजार 160 अभ्यर्थी जिले के परीक्षा केंद्रों पर पंजीकृत किए गए हैं। 17 केंद्रों पर होने वाली परीक्षा की निगरानी के लिए केंद्र व्यवस्थापक के साथ एक स्टेटिक, एक सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है। 300 कक्ष निरीक्षकों के लगाने की मांग की गई है। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्र के बाहर विधिवत जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा।
विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज ज्ञानपुर, काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ज्ञानपुर में ए और बी, जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज ज्ञानपुर, श्री इंद्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर कॉलेज भदोही, ज्ञानदेवी बालिका इंटर कॉलेज भदोही, प्रेम बहादुर सिंह पब्लिक स्कूल भदोही, मदर हलीमा पब्लिक स्कूल, एमए समद इंटर कॉलेज भदोही, ओम पब्लिक स्कूल, बुनमैक्स कॉन्वेंट स्कूल, ग्रीन व्यू पब्लिक स्कूल, श्री काशीराज महाविद्यालय इंटर कॉलेज औराई, सेंट थॉमस स्कूल ज्ञानपुर, सनबीम स्कूल, टेंडर्स हार्ट स्कूल घोसिया और वुडवर्ड पब्लिक स्कूल भदोही को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।