फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   pet dogS COCO and sheru saved owners life from venomous snake in bhadohi both died due to snakebite

भदोहीः मालिक को बचाने के लिए जान पर खेल गए 'कोको' और 'शेरू', विषैले सांप से ऐसे बचाई जिंदगी

Mon, 09 Aug 2021 04:46 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 09 Aug 2021 04:46 PM IST
सार

यूपी के भदोही में दो पालतू कुत्ते अपने मालिक की जान बचाने के लिए घर में घुसे रहे विषैले सांप से भिड़ गए। दोनों ने अपनी जान गंवाकर घरवालों की हिफाजत की। घटना की चर्चा पूरे क्षेत्र में है। 

विज्ञापन
pet dogS COCO and sheru saved owners life from venomous snake in bhadohi both died due to snakebite
वफादार पालतू कुत्तों ने घर में घुस रहे सांप को मारा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अक्सर आपने लोगों से सुना होगा कि आदमी से ज्यादा वफादार कुत्ता होता है। कुत्तों की वफादारी पर फिल्में भी बनी है। लेकिन जो घटना आज हम आपको बताने जा रहे है फिल्म की नहीं, बल्कि सच्ची घटना है। यूपी के भदोही में दो पालतू कुत्ते अपने मालिक की जान बचाने के लिए घर में घुसे रहे विषैले सांप से भिड़ गए। दोनों ने अपनी जान गंवाकर घरवालों की हिफाजत की। घटना की चर्चा पूरे क्षेत्र में है।

विज्ञापन


औराई थाना क्षेत्र के घोसिया इलाके में जयरामपुर स्थित मशहूर चिकित्सक डॉ राजन के मकान पर दो पालतू कुत्तों कोको और शेरू ने सांप से लड़ते-लड़ते अपनी जान दे दी। दोनों ने अपनी मौत से पहले सांप को मार डाला।  घटना के मुताबिक, रविवार रात चिकित्सक के आवास पर गेटमैन गुड्डू ड्यूटी कर रहा था।
विज्ञापन


गुड्डू के साथ चिकित्सक के दो पालतू कुत्ते शेरू और कोको भी गेट पर ही खड़े थे। इसी दौरान करीब पांच फीट लंबा एक विषैला सर्प चिकित्सक के आवास की ओर तेजी से घुस रहा था। सांप को देख दोनों पालतू शेरू और कोको ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया और सांप के आगे ढाल बनकर खड़े हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस दौरान शेरू और कोको काल के रूप में प्रकट हुए सांप को घर के मुख्य दरवाजे के अंदर घुसने से पूरी तरह रोके रखा। इसी बीच गुड्डू की भी निगाह इस दृश्य पर पड़ी। वह पास में खड़ा होकर चुपचाप देखने लगा। वहीं दोनों पालतू कुत्तों और सांप के बीच लड़ाई जारी रही।

कुछ देर बाद बहादुर शेरू और कोको ने विकराल काले सांप को दो टुकड़ों में बांट दिया। लड़ाई के दौरान सांप ने दोनों को डंस लिया था। नतीजतन दोनों कि कुछ देर बाद मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे चिकित्सक डॉ राजन व अन्य लोगों ने शेरू और कोको की बहादुरी की प्रशंसा की। सोमवार सुबह शेरू और कोको को पास में ही सम्मान पूर्वक दफना दिया गया।
 
घटना के संबंध में मौके पर मौजूद रहे गेटमैन गुड्डू ने बताया कि सांप और कुत्तों में काफी देर तक खींचातानी और लड़ाई हुई। इस दौरान दोनों पालतू कुत्तों ने सांप को दो टुकड़े कर दिया। इसके कुछ देर बाद दोनों कुत्तों  शेरू और कोको की भी मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed