फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   People upset due to heat wave, temperature reached 39.9 degree

लू के थपेड़ों से लोग परेशान, 39.9 डिग्री पहुंचा तापमान

Thu, 31 Mar 2022 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
People upset due to heat wave, temperature reached 39.9 degree
कालीन नगरी में गर्मी का असर तेज होने लगा है। मार्च माह का सबसे गर्म दिन बुधवार रहा। तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस जा पहुंचा। दोपहर में 15 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली। जिसके कारण लू का असर रहा। लू के चलते लोगों की परेशानी बढ़ गई। चिकित्सालयों में मरीजों की संख्या में भी वृद्धि हो रही है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में तापमान में और वृद्धि होने की बात कही है। उधर, तेज धूप के कारण जिले के विभिन्न मार्गों पर सुबह 10 बजे के बाद से ही लोगों का आवागमन कम होने लगा।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार अमूमन मौसम की यह स्थित अप्रैल माह में देखी जाती थी, लेकिन इस बार ऐसा तापमान मार्च माह में ही देखने को मिल रहा है। ऐसा पहली बार हुआ है जब मार्च माह में तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा है। मौसम विभाग की तरफ से अगले एक दो दिनों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने की आशंका जताई गई है। उधर, तल्ख धूप होने की वजह से लोगों का सड़कों पर चल पाना मुश्किल हो गया। लोग जरूरी होने पर ही तेज धूम में सड़कों पर निकले। बुधवार को यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा थी। सबसे ज्यादा परेशानी प्रथम पाली के विद्यार्थियों को परीक्षा खत्म होने पर घर जाते समय और द्वितीय पाली के बच्चों को परीक्षा केंद्र जाते समय हुई। उधर, विद्यार्थी बुधवार को रुमाल व दुपट्टा आदि से मुंह बांधकर परीक्षा केंद्रों तक पहुंचे। दुकानों पर चश्मा, रुमाल और स्टोल की ब्रिकी बढ़ गई है। बुधवार को अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद जताई है। तेज धूप होने की वजह से खेत में गेहूं की कटाई करने मजदूर सुबह जल्दी पहुंच जा रहे हैं और कटाई कर जल्द ही घर वापस आ जाते हैं। वरिष्ठ चिकित्सक प्रदीप यादव बताते हैं कि तेज धूप से बचने की कोशिश करें। धूप में निकलने से बचें। कहीं बाहर से आएं तो तुरंत पानी न पिएं। खासकर बच्चों के प्रति सावधानी बरतने की जरूरत है। जो लोग भी घर से बाहर निकलें, वे ठीक से कपड़े पहनकर निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed