फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   People's problems increased due to accumulation of water on the roads

सड़कों पर पानी जमा होने से बढ़ी लोगों की परेशानी

Tue, 14 Sep 2021 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
People's problems increased due to accumulation of water on the roads
मोढ़। क्षेत्र के सुरियावां ब्लॉक के जमुनीपुर अठगवां ग्राम पंचायत में मोढ़ ज्ञानपुर मार्ग जोड़ने वाली सड़क पर पानी निकासी की सुविधा नहीं होने से सड़कों पर पानी भरा रहता है। इसमें लोग गिरकर चोटिल भी हो जा रहे है। मंगलवार को ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारों से जल निकासी के लिए नाला निर्माण की मांग की है। मार्ग पर पानी जमा होने से एक तरफ दुर्घटना तो दुसरी तरफ मच्छर जनित बीमारियां होने का खतरा बना हुआ है। थोड़ी बारिश होने पर इस मार्ग पर पानी भर जाता है और कई दिनों तक पानी जमा रहता है। इस मार्ग पर पैदल चलना मुश्किल हो गया है। क्षेत्र के कृष्ण कुमार, ओमबहादुर आदि ग्रामीणों ने क्षेत्रीय प्रतिनिधि व जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए मार्ग की मरम्मत व पानी निकासी के लिए नाली बनवाने की मांग किया है। बनकट रेलवे फाटक से कोछिया जाने वाले मार्ग बलभद्रपुर में कीचड़ युक्त जलजमाव से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया की मार्ग पर पानी निकासी नहीं होने के कारण थोड़ा भी बरसात होने पर मार्ग पर पानी जमा हो जाता है। इससे लोगों में दुर्घटनाए होने की संभावनाएं सता रही हैं। गांव के मोहन यादव, कमलेश पाल, नंदू यादव, संजय यादव, विनय दुबे आदि लोगों ने मार्ग के दोनों तरफ पानी निकासी के लिए नाली बनवाने और मार्ग की मरम्मत करने की मांग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed