फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   People are suffering due to humidity, beds are full in hospitals

उमस से लोग बेहाल, अस्पतालों में बेड फुल

Wed, 01 Sep 2021 05:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 05:50 PM IST
विज्ञापन
People are suffering due to humidity, beds are full in hospitals
कालीन नगरी में पिछले कुछ दिनों से उमस भरी गर्मी से लोगों की सेहत बिगड़ने लगी है। बीमार लोग बड़ी तादात में अस्पताल पहुंच रहे हैं। स्थिति यह हो गई कि इस समय डायरिया, वायरल बुखार, सर्दी, खांसी के मरीजों की संख्या बढ़ने के चलते जिला चिकित्सालय में उनको भर्ती करने के लिए बेड नहीं बचे हैं। महाराजा चेत सिंह जिला अस्पताल में प्रतिदिन 10 से 15 मरीज भर्ती हो रहे हैं। संक्रामक रोगों के मरीजों के लिए जिला अस्पताल में 16 बेड हैं जबकि कोविड मरीजों के लिए आठ बेड सुरक्षित रखे गए है। भर्ती मरीजों ने बताया कि उन्हें कुछ दवाएं अस्पताल की तरफ से मिल रही हैं लेकिन कुछ दवाएं बाहर से भी लिखी जा रही हैं। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अजंनी सिंह ने बताया कि मौसम में उतार चढ़ाव से सबसे अधिक वायरल फीवर के मरीज आ रहे हैं। वायरल, बुखार और खांसी के मरीज भी बढ़े हैं। बताया कि इस मौसम में कभी बारिश तो कभी तेज धूप हो रही है। मौसम में उतार-चढ़ाव और बारिश में भीगने के कारण लोगों को वायरल फीवर हो जा रहा है। क्योंकि ऐसे मौसम में विषाणु अधिक पनपते हैं। इनसे वायरल फीवर, गले, फेफड़े और नाक में संक्रमण का खतरा रहता है। इसलिए सावधानी जरूरी है। बुधवार को तेजीपुर निवासी सोमारी (42), भदोही निवासी गीता (43), चकटोडर निवासी आरती (35), चकवा निवासी शांति (70), घनापुर निवासी धर्मराज (45) सिंहपुर निवासी विधेश्वरी (40) अमिया निवासी सर्वेश (40) समेत कई लोग इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। कुल 700 से अधिक मरीजों की ओपीडी हुई। सीएमएस डॉ. संजय कुमार शर्मा ने बताया है । मौसम के उतार चढ़ाव से संक्रमण बीमारियां बढ़ रही है। भर्ती मरीजों को सुचारु रूप से इलाज किया जा रहा है। जरूरत पड़ने पर बेड बढ़ा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed