{"_id":"5de7f63f8ebc3e54c851fce7","slug":"peeps-stopped-in-rampur-bhadohi-news-vns498011189","type":"story","status":"publish","title_hn":"भटौली से सीतामढ़ी जा रहे पीपों को रामपुर में रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भटौली से सीतामढ़ी जा रहे पीपों को रामपुर में रोका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालानगर। गोपीगंज नगर से सटे प्रमुख गंगा घाट रामपुर में बुधवार को उस समय लोक निर्माण विभाग की बोलती बंद हो गई जब तटवर्ती क्षेत्र के लोगों के साथ गंगा आर-पार होने वाले यात्रियों ने भटौली-मिर्जापुर से सीतामढ़ी घाट पर निर्माणाधीन पुल में लगाने के लिए ले जाए जा रहे पीपों को रोक दिया। उन्होंने निजी तौर पर संचालित नाव एवं स्टीमर का संचालन ठप करा दिया। नाराज लोगों ने विभाग पर अनदेखी का आरोप मढ़ते हुए चेतावनी दी कि एक सप्ताह में रामपुर में अधूरे छोड़े गए पुल का निर्माण पूरा नहीं कराने पर रोके गए पीपों को आगे नहीं बढ़ने दिया जाएगा। नाव और स्टीमर के संचालन ठप होने से यात्रियों को रास्ता बदल कर ही गंगा पार करना पड़ा।
बताया जाता है कि व्यावसायिक नगर गोपीगंज को जोड़ते हुए मिर्जापुर, मध्य प्रदेश, प्रयागराज आदि स्थानों को पहुंचने के लिए रामपुर का पीपापुल सरज मार्ग है, जिसका निर्माण अभी तक नहीं हो पाया है। कार्तिक पूर्णिमा से आवागमन शुरू होने वाले पुल का निर्माण गंगा में जल स्तर अधिक होने को लेकर लोक निर्माण रोक कर जल स्तर कम होने का इंतजार कर रहा है, लेकिन जल स्तर कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है जिससे यात्रियों को निजी नाव व स्टीमर पर अधिक भुगतान करते हुए गंगा आर-पार होना पड़ रहा है।
आरोप रहा कि महज 10 पीपे की कमी से आवागमन चालू नहीं हो पा रहा है। एक्सईएन लोक निर्माण विभाग हीरामणि वर्मा का कहना रहा कि मामला संज्ञान में आते ही घाट पहुंच नाराज लोगों को शांत करा दिया गया है। शीघ्र ही डेंगुरपुर-धनतुलसी घाट पर बनने वाले पुल से पीपे मंगाकर रामपुर के अधूरे निर्माण को पूर्ण करा दिया जाएगा।