फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Patients are not getting the benefits of telemedicine

Bhadohi News: मरीजों को नहीं मिल रहा टेलीमेडिसीन का लाभ

Sun, 10 Nov 2024 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Patients are not getting the benefits of telemedicine
जिले के स्वास्थ्यकर्मी लापरवाही कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए 110 उप स्वास्थ्य केंद्र संचालित हैं, लेकिन यहां मरीजों को टेली मेडिसिन का लाभ नहीं मिल रहा है। कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) मरीजों के उपचार के नाम पर सिर्फ कोरमपूर्ति करते हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर करने करने के लिए उप स्वास्थ्य केंद्र संचालित हैं। कुल 110 उप स्वास्थ्य केंद्र हैं, यहां सीएचओ की तैनाती है। इसके अलावा 73 हेल्थ वेलनेस सेंटर पर एएनएम की तैनाती है।
विज्ञापन

गंभीर मरीज स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचते हैं, तो सीएचओ वरिष्ठ डॉ. से टेलीमेडिसिन के जरिए सलाह लेकर बेहतर उपचार कर सकते हैं। लेकिन सीएचओ ऐसा नहीं करते हैं, वे सिर्फ मरीज को दवा देकर छोड़ देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परेशानी होने पर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र या जिला चिकित्सालय जा कर दिखाने का नसीहत देते हैं। इसके साथ ही सेंटर पर प्रसव की भी सुविधा हैं। हेल्थ वेलनेस सेंटर कुछ हद तक व्यवस्थाएं तो ठीक हैं, लेकिन उप स्वास्थ्य केंद्र पर सीएचओ की लापरवाही से मरीजों को लाभ नहीं मिल पाता। वहां न तो लोगों को टेलीमेडिसीन का लाभ मिलता है। न हीं प्राथमिक उपचार किया जाता है


इनसेट:
सीएचसी के अधीक्षक भी उदासीन
उपस्वास्थ्य केंद्र (आरोग्य मंदिर) के निगरानी का जिम्मा सीएचसी अधीक्षक पर होता है। छह सीएचसी के अंतर्गत आने वाले 183 उप स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात सीएचओ, एएनएम की कार्यप्रणाली को लेकर हर महीने रिपोर्ट तैयार की जाती है। अधीक्षक पर इन पर मेहरबान होते हैं। जिसके कारण रिपोर्ट साफ-सुथरी होने पर आगे कुछ नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed