फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Patch of 50 quintal grains

50 कुंतल अनाज का घपला, जांच में खुलासा

Tue, 10 Dec 2019 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
Patch of 50 quintal grains
ज्ञानपुर/दुर्गागंज। कोटे की दुकानों से गरीबों के राशन में घपलेबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। प्रॉक्सी सिस्टम से धांधली के साथ ही कोटेदार अनाज को सीधे बाजारों तक में बेचने से बाज नहीं आ रहे। ऐसा ही मामला अभोली ब्लॉक क्षेत्र के कुढ़वा गांव में मंगलवार को सामने आया। एसडीएम के निर्देश पर पूर्ति निरीक्षक ने जांच की तो भंडारण में 50 क्विंटल अनाज कम मिला। पॉस मशीन को जब्त कर दुकान को निलंबन संग मुकदमे की संस्तुति की।
विज्ञापन

सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वालों को सस्ते दर पर अनाज मुहैया कराया जाता है। कोटे की दुकानों से मिलने वाले गेहूं और चावल में कोटेदारों की तरफ से जमकर मनमानी की जा रही है। सरकार की ओर से धांधली रोकने के लिए भले ही तमहम कवायद की जा रही है, लेकिन कोटेदार गड़बड़ी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। अभी प्रॉक्सी सिस्टम से घपलेबाजी करने वाले तीन से चार कोटेदार पर कार्रवाई का मामला थमा नहीं था कि कुढ़वा में 50 क्विंटल अनाज का गोलमाल सामने आ गया। कुढ़वा की ग्राम प्रधान संगम देवी ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर कोटे की दुकान से अनाज बेचने की शिकायत की थी। उपजिलाधिकारी आशीष मिश्रा के निर्देश पर पूर्ति निरीक्षक सुरियावां संगीता यादव मंगलवार को जांच करने के लिए पहुंचीं। जांच की तो अनाज भंडारण कक्ष में 50 क्विंटल गेहूं और चावल कम मिला, जबकि उठान के बाद अभी वितरण शुरू भी नहीं हुआ। मामला गंभीर देखते हुए पूर्ति निरीक्षक ने पॉस मशीन को जब्त करते हुए आख्या एसडीएम को भेजी, जिसमें कोटेदार पर मुकदमा दर्ज कराने के साथ ही दुकान को निलंबन करने की संस्तुति दी। उप जिला अधिकारी आशीष मिश्रा ने बताया कि पूर्ति निरीक्षक की आख्या देखने के बाद कोटेदार विनय कुमार के खिलाफ कार्रवाई के लिए निर्देश दिया गया है। जिला पूर्ति अधिकारी अमित कुमार तिवारी ने कहा कि एसडीएम का आदेश अभी नहीं मिला है। आदेश मिलने पर कोटेदार पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

मिलीभगत से चल रहा खेल
ज्ञानपुर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन वितरण में घपलेबाजी का यह कोई पहला मामला नहीं है। आए दिन इस तरह की गड़बड़ी सामने आ रही है। कोटेदारों की विभाग के साथ मिलीभगत से गरीब उपभोक्ताओं के हक पर डाका डाला जा रहा है। पिछले दिनों गोपीगंज में एक वाहन पर सरकारी अनाज बरामद हुआ था। चालक ने उसमें से एक बोरी अनाज बेच दिया था। इसी तरह कोटे के अनाज की कालाबाजी की खबरें भी आए दिन सामने आती रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed