फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   'Parent's hand behind every successful girl'

‘हर सफल लड़की के पीछे माता-पिता का हाथ’

Sun, 21 Mar 2021 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
'Parent's hand behind every successful girl'
केएनपीजी कॉलेज में छात्रा को सम्मानित करते प्राचार्य डॉ. पीएन डोंगरे दाएं। संवाद - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को मेधा एवं सशक्त महिला सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान समारोह में महाविद्यालय के उन छात्र छात्राओं को प्रमाण देकर सम्मानित किया गया जिन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की टॉप टेन सूची में स्थान प्राप्त किया है। मुख्य अतिथि इलाहाबाद विवि के जंतु विज्ञान विभाग की प्रोफेसर अनिता गोपेश ने देवी सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप जलाकर किया। कार्यक्रम की शुरुआत में महाविद्याल की छात्राओं ने कॉलेज का कुलगीत की मनमोहक प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने कहा कि हर सफल लड़की के पीछे उसके पिता के साथ उसकी मां सशक्त रूप से खड़ी होती है। समाज में उस महिला का सम्मान होता है जो अच्छे पदों पर काबिज है लेकिन असल में यह सही नहीं है। समाज में हर उस महिला का सम्मान होना चाहिये जो चाहे ऊंचे पद पर हो या फिर गृहणी हो और या फिर छोटे पद पर ही क्यों न हो । उन्होंने कहा कि जिस दिन समाज में हर महिला का सम्मान होगा उसी दिन वास्तविक रूप से महिला सशक्तीकरण होगा।
विज्ञापन

कहा कि आज लड़कियों और महिलाओं के साथ अपराध ज्यादा हो रहें है लेकिन इसके बावजूद आज लड़कियां बाहर निकलकर शिक्षा, खेल और राजनीति सहित अन्य क्षेत्रों में अपना स्थान बना रही हैं। आज हर लड़की की माता को उसके साथ डटकर खड़ा होना होगा और उसे समर्थवान बनाना होगा ताकि वो हर कठिनाई का सामना कर सकें । महाविद्यालय के प्राचार्य पीएन डोंगरे ने कहा कि आज महाविद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए बहुत गर्व महसूस हो रहा हैं। संयोजक डां शुभा श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि के हाथों प्रमाण पत्र पाकर सम्मानित होने वाले छात्र छात्राओं में अर्थशास्त्र विषय में नेट जेआरएफ क्वालिफाई व विश्वविद्यालय की टॉप टेन सूची में स्थान प्राप्त करने वाले महाविद्यालय के छात्र अवधेश तिवारी, चित्रकला में विश्वविद्यालय की टॉप टेन सूची में शामिल छात्रा दीक्षा सेठ सहित , छात्रा सलोनी सोनी, रविशंकर सरोज, भौतिकी विभाग शिवगेश, वैशाली मोदनवाल, वर्षा सिंह, नेहा शुक्ला व शिल्पा सहित कुल 51 छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया ।

काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के मेधा एवं सशक्त महिला सम्मान समारोह में विश्वविद्यालय की टॉप टेन सूची में स्थान पाने वाले छात्र छात्राओं के साथ साथ उनके माताओं को भी सम्मानित किया गया। डॉ. कामिनी वर्मा, डां प्रीति कुुमारी, डॉ. आलिया रफत, डॉ. मनीषा, डॉ. हेमंत कुमार निराला, डॉ. विष्णु कांत त्रिपाठी, डॉ. महेंद्र त्रिपाठी, डॉ. सौम्या मिश्रा सहित कई शिक्षक व छात्र छात्राएं मौजूद थीं। ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed