फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Parent and daughter in the same family found Corona positive in Bhadohi

भदोही में एक ही परिवार में माता-पिता और पुत्री मिले कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 30 

Tue, 26 May 2020 11:12 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Tue, 26 May 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Parent and daughter in the same family found Corona positive in Bhadohi
कोरोना वायरस - फोटो : Amar Ujala

भदोही जिले में कोरोना संक्रमण के तीन और मामले सामने आए हैं। एक ही परिवार में माता, पिता और उनकी 16 साल की बेटी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। चौरी थाना  क्षेत्र के अमवा भवानीपुर निवासी यह परिवार गत दिनों मुंबई से गांव आया था। 23 मई को उनका स्वैब जांच के लिए भेजा गया था। मंगलवार को जांच रिपोर्ट आई तो तीनों पॉजिटिव निकले। तीनों को मिर्जापुर मंडलीय क्वारंटीन सेंटर भेज दिया गया है।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह के मुताबिक अमवा भवानीपुर गांव निवासी 45 वर्षीय पति, 40 वर्षीय पत्नी और 16 साल की उनकी बेटी मुंबई में रहते थे। लॉकडाउन शुरू होने के बाद गत 23 मई को तीनों मुंबई से गांव आए थे। उसी दिन तीनों अस्पताल गए तो कोरोना के लक्षण देखते हुए चिकित्सकों ने उनके स्वैब को जांच के लिए भेजा। साथ ही उन्हें होम क्वारंटीन कर दिया गया।
विज्ञापन


मंगलवार को जांच रिपोर्ट आई तो तीनों पॉजिटिव निकले। इसके बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य महकमे के सामने नई चुनौती आ गई। इन नए मरीजों के बाद जिले में अब तक कोरोना संक्रमित होने वाले मरीजों की तादाद 30 पहुंच गई है। इनमें तीन की रिपोर्ट मौत के बाद पॉजिटिव आई है और तीन लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 24 मरीज सक्रिय हैं। खास बात यह है कि इनमें से दो मरीज लोकल रहे। अन्य सभी प्रवासी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि उक्त गांव में तीन लोगों के पॉजिटिव आने के कारण चिकित्सकीय सतर्कता बढ़ाई गई है। गांव में बैरिकेडिंग के लिए टीम भेजी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed