{"_id":"7aa44b99dac6dd667e862f23e415cd87","slug":"paper-will-punish-officials-who-meet-quorum-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों पर नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों पर नाराजगी
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
Updated Sat, 16 Jan 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्माणाधीन भवनों को समय से पूरा कराने का निर्देश दिया। कहा कि तय समय में काम पूरा न होने पर कार्रवाई की जाएगी। एक उपभोक्ता का लाइसेंस समय से न मुहैया कराने पर संबंधित लिपिक और एआरटीओ से स्पष्टीकरण मांगा।
जिला अस्पताल में निरीक्षण के दौरान लापरवाही बरतने पर चिकित्सक से स्पष्टीकरण मांगा।
शुक्रवार को सुबह 10 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक की।
अधिकारियों को चेताया कि शासन के मंशा के खिलाफ कार्य करने पर कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद दोपहर 12 बजे निर्माणाधीन संयुक्त जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया।
अस्पताल के एक-एक भवन का गहनता से अवलोकन किया। छेनी से मारकर उसके प्लास्टर को चेक किया। उप संभागीय परिवहन कार्यालय का निरीक्षण के दौरान कृष्ण कुमार पुत्र गायत्री प्रसाद का लाइसेंस समय से न उपलब्ध कराने पर संबंधित लिपिक और एआरटीओ से स्पष्टीकरण मांगा।
विज्ञापन
महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान ओपीडी में ब्लड प्रेशर मशीन की बैटरी खराब मिलने पर चिकित्सक अतुल कुमार को फटकार लगाते हुए स्पष्टीकरण मांगा। डीएम प्रकाश बिंदु, सीडीओ आरपी मिश्रा, एसडीएम विपिन कुमार, उप निदेशक कृषि डा. आरके मौर्य रहे।
औराई संवाददाता के अनुसार नोडल अधिकारी विशाल चौहान शुक्रवार को दोपहर तीन बजे औराई तहसील पर पहुंचे। यहां पर तहसील दिवस में आई शिकायतों का अवलोकन किया।
घोसिया के एक शिकायकर्ता से निस्तारण के बारे में पूछा। अधिकारियों को चेतावनी दी कि कोई भी मामला पेंडिग में न रहे। इसी तरह निबंधन कार्यालय का निरीक्षण के दौरान दिसंबर महीने में हुई रजिस्ट्री का लेखाजोखा मांगा। फोटो न खिंचने पर फटकार लगाई।
एसडीएम मनोज सिंह से तहसील का रंगरोगन कराने के लिए कहा। तहसील बार संघ के अध्यक्ष राजकुमार के कहने पर बार कक्ष के सामने गेट लगवाने का आश्वासन दिया।
इसी तरह पालिटेक्निक कालेज का निरीक्षण किया। अपूर्ण भवनों को जल्द पूरा करने के लिए कहा। तहसीलदार शिव प्रसाद पांडेय, एसओ सत्येंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
नोडल अधिकारी देर शाम लोहिया गांव जीयनपुर में रात्रिकालीन चौपाल लगाकर जनता की समस्याएं सुनी।