{"_id":"a0a0296c5b5fefd4e2b35054a251cbcb","slug":"paper-will-punish-officials-who-meet-quorum-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कागजी कोरम पूरा करने वाले अफसर होंगे दंडित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कागजी कोरम पूरा करने वाले अफसर होंगे दंडित
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
Updated Wed, 09 Sep 2015 01:40 AM IST
विज्ञापन
शासन के पास पैसे की कमी नहीं है। कागजी कोरम पूरा कर आंकड़ेबाजी करने वाले अधिकारियों को दंडित किया जाएगा।
मंजूरानी मौर्य, मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न विभाग के अधिकारियों को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से पिछड़े वर्ग के लिए जो भी योजनाएं चलाई जा रही हैं, उसमें शत प्रतिशत लाभार्थियों का चयन करें।
एक समानता के आधार पर लोगों को लाभ दिया जाए।
उन्होंने सभी विभाग के अफसरों से कहा कि वह अपने-अपने विभाग में जितने पिछड़े लाभार्थियों को लाभान्वित किया है, उनकी सूची जिला समाज कल्याण अधिकारी को एक पखवारे के अंदर उपलब्ध करा दें।
इस कार्य में शिथिलता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अपर मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि जिले के सभी सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर नियमित रूप से चिकित्सकों की उपस्थिति के साथ दवाएं उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
उन्होंने लोहिया आवास, इंदिरा आवास, मत्स्य पालन, तालाबों का पटटा, आवासीय पट्टा, शादी बीमारी अनुदान, छात्रवृत्ति सहित कई योजनाओं की विभागवार समीक्षा की। इस मौके पर समाज कल्याण अधिकारी राजेश यादव, बीएसए डा. सत्य प्रकाश त्रिपाठी, डीपीआरओ रामआसरे दूबे सहित कई विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।