फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Papa, please forgive me...the young man, a victim of cyber fraud, committed suicide.

Bhadohi News: पापा मुझे माफ करना... साइबर ठगी के शिकार युवक ने दी जान

Tue, 09 Sep 2025 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Papa, please forgive me...the young man, a victim of cyber fraud, committed suicide.
मृतक वरूण । फाइल फोटो
ज्ञानपुर (भदोही)। पापा मुझे माफ करना.... मैं एक अच्छा बेटा नहीं बन पाया। कोतवाली क्षेत्र के सिंहपुर निवासी वरुण कुमार पांडेय (40) ने रविवार की रात पिता और पत्नी के नाम सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने गांव के पास स्थित ऑटो पार्ट्स की दुकान में नाॅयलान की रस्सी का फंदा पर लगाकर आत्महत्या कर ली। फंदे पर झूलने से पहले उन्होंने व्हाट्सअप पर आई कॉल पर लिखा था कि मैं बहुत प्रॉब्लम में हूं सर, आज मेरा लॉस्ट डे है। उन्होंने एक अनजान नंबर पर दो लाख रुपये भी ट्रांसफर किए थे। इससे आशंका जताई जा रही है कि युवक साइबर ठगी का शिकार हुआ है। कोतवाली के सिंहपुर निवासी राजेश्वर नाथ पांडेय के दो बेटों में बड़े बेटे वरुण कुमार पांडेय (40) गांव के पास ही ऑटो पार्ट्स की दुकान चलाते हैं। रविवार की शाम सात बजे से ही वे गायब थे। परिजनों के अनुसार वे शाम होते ही घर आ जाते हैं लेकिन वे घर नहीं आए तो फोन करने के साथ उनकी खोजबीन शुरू हो गई। परिजनों ने देर रात तक खोजबीन की। घरवालों ने दुकान पर पहुंचकर शटर उठाया तो वह नाॅयलान की रस्सी के सहारे फंदे पर लटके थे। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मौके से एक सुसाइड नोट बरामद किया। इसमें उन्होंने अपने पिता से अच्छा बेटा न बन पाने और पत्नी से एक अच्छा पति न बन पाने को लेकर माफी मांगी। वहीं दूसरी तरफ परिजनों उनका मोबाइक चेक किया तो एक अनजान नंबर पर उन्होंने करीब दो लाख रुपये ट्रांसफाॅर्मर किए थे। लगभग सवा छह बजे उन्होंने उस व्यक्ति को मेसेज लिखा था... मैं बहुत प्रॉब्लम में हूं सर, आज मेरा लॉस्ट डे है...। इसके बाद कुछ बार कोड भी शेयर किया है। बताया जा रहा है कि वह अपने दिए पैसे वापस मांग रहे थे। ज्ञानपुर कोतवाल मनोज कुमार ने बताया कि युवक ने अपने सुसाइड नोट में अपने पिता और पत्नी से अच्छा बेटा और पति न बन पाने के कारण माफी मांगी है। बताया कि लंबी बीमारी के कारण वे अवसाद में थे। इसके कारण उन्होंने ऐसा कदम उठाया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। साइबर ठगी जैसी शिकायत परिजनों की ओर से अब तक नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed