फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Panic due to fire in auto parts shop fire was controlled short circuit is suspected

Bhadohi News: ऑटो पार्ट्स की दुकान में लगी आग से दहशत, आग पर काबू पाया गया, शार्ट सर्किट से घटना की आशंका

Mon, 05 May 2025 03:18 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Mon, 05 May 2025 03:18 PM IST
सार

ऑटो पार्ट्स की दुकान में आग लगने से हलचल मच गई। फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन
Panic due to fire in auto parts shop fire was controlled short circuit is suspected
आग में सामान जलकर राख - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सुरियावां थानाक्षेत्र के गड़ेरियापुर बाजार में रविवार की देर रात ऑटो पार्टस की दुकान में आग लग गई। इससे दुकान में रखा पांच लाख से अधिक के सामान जल गए। दमकल और ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया। आशंका जताई जा रही है कि शार्टसर्किट से आग लगी।

विज्ञापन


बीरापट्टी गांव निवासी राहुल मौर्य की गड़ेरियापुर बाजार में ऑटो पार्टस की दुकान है। हर रोज की तरह रविवार की शाम नौ बजे वह दुकान बंद कर घर चला गया। रात 10 बजे के बाद अचानक दुकान से आग की लपेटें और धुआं देख आसपास के लोग परेशान हो गए। आनन-फानन में दुकानदार को सूचना दी गई।
विज्ञापन


दुकानदार राहुल ने जब आकर शटर खोला तो आग की लपटें इतनी तेज थी कि उसके पास किसी की जाने की हिम्मत नहीं हो सका। खबर मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम आई। करीब एक घंटे के मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक मोटरसाइकिल के करीब 50 टायर, 35 बैटरी, इनवर्टर, 50 हेलमेट समेत छोटे-छोटे अन्य पार्ट जल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसकी कीमत पांच लाख बताई गई। पीड़ित दुकानदार राहुल ने बताया कि दुकान में 80 हजार नकद भी जलकर नष्ट हो गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed