फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Panic due to bombing incident captured on CCTV three accused identified police searching for them

Bhadohi: बमबाजी से दहशत, सीसीटीवी में कैद हुई घटना, तीन आरोपियों की हुई पहचान, पुलिस कर रही तलाश

Thu, 24 Oct 2024 05:01 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 24 Oct 2024 05:01 PM IST
सार

भदोही ज्ञानपुर के गोपीगंज कोतवाली स्थित धनीपुर गांव निवासी डीघ ब्लॉक संचालन समिति प्रमुख मनोज मिश्रा के आवास पर बमबाजी के बाद दहशत का माहौल है। पूरे गांव में दहशत व्याप्त है। सूचना पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है। तीन बाइक सवार सीसीटीवी में दिख रहे हैं पुलिस अब इनकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Panic due to bombing incident captured on CCTV three accused identified police searching for them
भदोही में बमबाजी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

ज्ञानपुर के गोपीगंज कोतवाली स्थित धनीपुर गांव निवासी डीघ ब्लॉक संचालन समिति प्रमुख मनोज मिश्रा के आवास पर बाइक सवार तीन हमलवारों ने बम से हमला कर दिया। बम उनके दो मंजिले आवास की दूसरी छत के दिवाल पर टकराई। बताया जा रहा है कि हमलवारों का निशाना मनोज मिश्रा के कमरे में लगी एसी के बाहरी हिस्से पर था।

विज्ञापन


पूरे मामले को लेकर गांव में दहशत है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस पटाखे से हमला किए जाना बता रही है। मामले में सीसी टीवी से छानबीन की जा रही है। संचालन समिति प्रमुख ने पुलिस को तहरीर देकर शिकायत दर्ज करायी है। निषाद पार्टी के बाहुबली पूर्व विधायक विजय मिश्रा के भतीजे व डीघ ब्लॉक के प्रमुख मनीष मिश्रा इस समय दुष्कर्म समेत अन्य मामले में जेल में बंद हैं।
विज्ञापन





डीघ ब्लॉक का संचालन त्रिस्तरीय संचालन समिति की कर रही है। संचालन समिति के प्रमुख मनोज मिश्रा के धनीपुर स्थित आवास के सामने रात करीब डेढ़ बजे तीन बाइक सवार पहुंचते हैं। बाइक पर सबसे पीछे बैठा युवक बाइक से उतर कर एक के बाद एक दो बम डीघ ब्लॉक संचालन समिति प्रमुख मनोज मिश्रा के आवास की ओर फेंकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद तीनों बाइक से हाईवे का रोड पकड़कर फरार हो जाते हैं। बम के हुए तेज धमाके से मनोज मिश्रा का पूरा परिवार व आसपास के लोग सहम जाते हैं। बाहर निकलकर जब वे देखते हैं तो तेज धुंए का असर बना हुआ था। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय चौकी प्रभारी को दी। चौकी प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन की।

बताया जा रहा है कि हमलवारों का निशाना मनोज मिश्रा के कमरे में लगी एसी के बाहरी हिस्से पर था, लेकिन एक बम एसी के मात्र एक फीट ऊपर लगा है। वहीं एक बारजे के ऊपरी हिस्से में जा टकराया। दोनों के निशान पर दिवाल पर बने हुए हैं। वहीं आवास के बाहर शीशों का छर्रा बिखरा पाया गया। मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और जांच पड़ताल कर रही है।


इस संबंध में एसपी डॉ. मीनाक्षी कात्यायन का कहना है कि शरारती तत्वों ने आवास पर पटाखा फेंका है। सीसी टीवी से उनकी पहचान नहीं हो पा रही है। जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed