फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Panchayat elections: many have changed their weapons, some have changed the area

पंचायत चुनाव: कइयों ने डाले हथियार, कुछ ने बदला क्षेत्र

Sun, 21 Mar 2021 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Panchayat elections: many have changed their weapons, some have changed the area
ज्ञानपुर/पाली। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की नई संशोधित आरक्षण सूची ने कई प्रत्याशियों को हथियार डालने पर मजबूर कर दिया है जबकि कुछ क्षेत्र बदलकर ताल ठोंकना शुरू कर दिए हैं। प्रधानी की तैयारी में जुटे कुछ उम्मीदवार आरक्षण की मार खाने के बाद अब बीडीसी और जिला पंचायत चुनाव की जमीन बनाने में जुट गए हैं। जिले की 26 जिला पंचायत, 546 ग्राम पंचायत, 661 क्षेत्र पंचायत और 6867 ग्राम पंचायत सदस्य की सीट पर चुनाव होना है। दो मार्च को जारी सूची पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दिया। जिसके बाद शनिवार को जिला प्रशासन ने नई संशोधित अनंतिम सूची जारी की। इसमें 50 फीसदी से अधिक ग्राम प्रधानी, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत के सीटों में परिवर्तन हो गया। इस दौरान 18 दिनों से क्षेत्रों में भ्रमण कर अपनी जीत के लिए मतदाताओं से मिलने वाले प्रत्याशी धराशायी हो गए। जगह-जगह लगाए गए पोस्टर-बैनर जहां बेकार हो गए, वहीं दुकानों पर भी शोभा बढ़ा रहे हैं। अनंतिम सूची जारी होने के बाद प्रत्याशियों ने अंतिम सूची का इंतजार भी नहीं किया और पोस्टर, बैनर से लेकर अन्य गतिविधियों में तीन से पांच लाख तक खर्च कर दिए। सुरियावां के वार्ड सात, भदोही के वार्ड तीन, वार्ड 14 के बदले समीकरण में कई प्रत्याशियों के चुनाव लड़ने की मंशा ही खत्म हो गई। नाम न छापने की शर्त पर प्रत्याशियों ने कहा कि ओबीसी था तो लड़ने का मन था अब सामान्य हो गया तो कहां लड़ पाएंगे। वहीं दूसरी ओर आरक्षण की मार खाने वाले प्रधानी के उम्मीदवार क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत में अपनी जमीन तलाशने में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed