फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Panchayat elections: 45 lakh ballots will be cast in voting

पंचायत चुनाव: मतदान में लगेंगे 45 लाख मतपत्र

Mon, 15 Feb 2021 05:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 05:04 PM IST
विज्ञापन
Panchayat elections: 45 lakh ballots will be cast in voting
ज्ञानपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी तेज हो गई हैं। आरक्षण की स्थिति साफ होने के बाद प्रशासनिक तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जिला पंचायत सहित चार पदों के लिए 45 लाख 23 हजार 900 मतपत्र आए हैं। 546 गांवों में बने 1887 बूथों पर लगने वाली मतपेटी भी आ चुकी है। हर बूथ पर तीन-तीन मतपेटी होगी।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव की तैयारी तो वैसे साल भर पूर्व से चल रहा है, लेकिन कोरोना वायरस के कारण चुनाव करीब छह माह आगे बढ़ गया। अप्रैल-मई में प्रस्तावित चुनाव को लेकर गुजरे दो महीने में तैयारी तेज हो गई। मतदाता पुनरीक्षण का कार्य पूर्ण होने के साथ ही मतदान केंद्र, बूथों, कर्मचारियों की ड्यूटी आदि लगाने की प्रक्रिया चल रही है। मतदाता सूची 2015 में जहां नौ लाख 86 हजार वोटर थे, वहीं जनवरी 2021 में अंतिम प्रकाशन में करीब एक लाख 11 हजार वोटर बढ़कर 10 लाख 97 हजार हो गए। पंचायत चुनाव को लेकर जहां सियासी दिग्गज मैदान तलाशने में जुट गए हैं तो वहीं आयोग के निर्देश पर प्रशासन सभी तैयारी को पूरा कर रहा है। सहायक निर्वाचन अधिकारी डीएस शुक्ला ने बताया कि आयोग के निर्देश पर जिले में 45 लाख 23 हजार 900 मतपत्र मंगाकर सुरक्षित रखा गया है। 1400 नई मतपेटी संग कुल छह हजार मतपेटी भी है।
विज्ञापन

ज्ञानपुर। पंचायत चुनाव का आरक्षण साफ होने के साथ ही संभावित प्रत्याशी मैदान में ताल ठोंकने लगे हैं। प्रत्याशियों के पोस्टर-बैनर गांव और नगर सजने लगे हैं। शुभकामना के साथ ही साथ मतदाताओं को लुभाने के लिए वादे भी किए जा रहे हैं। वर्तमान प्रधानों की शिकायत में भी बाढ़ आ गई है। विकास कार्यों में की गई धांधली से पर्दा उठाकर मतदाताओं पर अपना प्रभाव दिखाने लगे हैं। सोशल मीडिया भी प्रचार का मुख्य केंद्र बना है। फेसबुक, वाट्सअप संग अन्य माध्यमों से भी मतदाताओं को लुभाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed